सूरत की फैक्ट्री में कब्र बना सेप्टिक टैंक, जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

भाषा, सूरत
Follow us on Google News
share

गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में घुसे चार मजदूरों की मौत हो गई।

सूरत की फैक्ट्री में कब्र बना सेप्टिक टैंक, जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक गहने बनाने वाली फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।

क्या बोली पुलिस

इस मामले की जानकारी देते हुए सूरत जोन-1 के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस आलोक कुमार ने बताया कि 4 मजदूरों की मौत दम घुटने से होने की आशंका है। हालांकि, चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि चारों मजदूरों की मौत की वजह क्या है। डीसीपी ने बताया कि यह घटना अश्विनी कुमार इलाके में सेप्टिक टैंक में हुई है, जहां गहनों को साफ करने वाला कचरा जमा होता था।

इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे वाले सेप्टिक टैंक की सफाई हर दो महीने पर की जाती है। उन्होंने बताया कि आज सुबह चार लोग टैंक के अंदर गए थे। इस दौरान टैंक में जहरीली गैस बन गई और चारों की दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वो पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और ये किसकी लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि यहां सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा हम मामले की जांच कर रहे हैं।

सुपरवाइजर ने किया था फायर विभाग को फोन

इस घटना की जानकारी देेते हुए डीसीपी ने बताया कि टैंक में उतरने से पहले सुपरवाइजर ने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया था। इस दौरान जब वो नीचे गए तो उनके पास कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं थे। अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत ही फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। टीम ने चारों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

जिम्मेदार लोगों पर होगा ऐक्शन

डीसीपी ने कहा कि अभी हम इस हादसे में मौत की वजह दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेंगे और पता करेंगे कि टैंक में उतरने से पहले किन-किन सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था और कहां लापरवाही की गई थी। पुलिस ने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।