गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर; प्रदेश को मिला नया IB चीफ
गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के 37 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। निर्लिप्ता राय की एसएमसी से ट्रांसफर किया गया है। अहमदाबाद के आईजी भी बदले गए हैं।

गुजरात सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 37 आईपीएस अफसरों का एक जगह से दूसरी जगह भेजा है। निर्लिप्ता राय की एसएमसी से छुट्टी कर दी गई है, जबकि राघवेंद्र वत्स को अहमादाबाद रेंज का नया आईजीपी बनाया गया है। 37 अधिकारियों के ट्रांसफर का गृह मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं किसे कहां ट्रांसफर किया गया है।
गुजरात को मिले नए IB चीफ
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में राज्य में कई बडे़ फेरबदल किए गए हैं। इसमें राज्य को नए आईबी चीफ भी मिल गए हैं। प्रदेश सरकार ने अशोक कुमार यादव को नया आईबी चीफ नियुक्त किया है। इसके साथ पोस्टिंग का इंतजार कर रहे ही कई अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
किसका कहां हुआ ट्रांसफर
गुजरात के काडर के 1991 के आईपीएस अधिकारी शमशेर सिंह को नागरिक सुरक्षा और कमांडेंट जनरल होम गार्ड के डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति मिली है। इसके अलावा 2003 बैच के आईपीएस ऑफिसर अशोक कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, राजकोट रेंज, राजकोट को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी (इंटेलिजेंस), गांधीनगर के रिक्त कैडर पद को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी (इंटेलिजेंस), गांधीनगर के पूर्व-कैडर पद पर पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी (इंटेलिजेंस), गांधीनगर के रिक्त कैडर पद पर ट्रांसफर और नियुक्त किया गया है।
भावनगर को मिले नए आईजी
सरकार ने 2004 बैच के आईपीएस ऑफिसर गौतम कुमार एम. परमार को भावनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के बद से सीआईडी का पुलिस महानिरीक्षक बनाया है। इसके अलावा 2005 बैच के आईपीएस ऑफिस और मौजूदा सूरत शहर के संयुक्ति पुलिस आयुक्त (क्राइम) राघवेंद्र वत्स को ट्रांसफर कर अहमदाबाद रेंज का का नया आईजी नियुक्त किया है।
लीना पाटिल को भेजा गया सूरत
2006 बैच के आईपीएस ऑफिसर नीलेश भीखाभाई जाजदिया को मौजूदा जूनागढ़ के संयुक्त पुलिस आयुक्त के बद से ट्रांसफर कर वड़ोदरा शहर भेज दिया गया है। उनकी जगह लीना पाटिल को जूनागढ़ रेंज का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


