फोटो गैलरी

Hindi Newsगुजरात में NDA में शामिल होने के बाद भी JD(U) अलग लड़ेगी चुनाव

गुजरात में NDA में शामिल होने के बाद भी JD(U) अलग लड़ेगी चुनाव

,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल और बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही जनता दल(युनाइटेड) गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने 50 से ज्यादा उम्मीदवार...

गुजरात में NDA में शामिल होने के बाद भी JD(U) अलग लड़ेगी चुनाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Nov 2017 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल और बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही जनता दल(युनाइटेड) गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने 50 से ज्यादा उम्मीदवार उतारेगी। 

जद(यू) के प्रवक्ता और महासचिव के़ सी़ त्यागी ने मंगलवार को बताया कि इस निर्णय का कोई अलग मतलब नहीं निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी जद(यू) गुजरात में चुनाव लड़ चुकी है। 

गुजरात चुनावः भाजपा की चौथी लिस्ट जारी, नवसारी से लड़ेंगे पीयूष देसाई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पाटीदार समुदाय के लोगों को चार सीटें दी गई हैं, जिससे पाटीदार समुदाय के लोग कांग्रेस से नाराज हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कई पाटीदार नेता वहां के जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष से इस मसले को लेकर मुलाकात कर चुके हैं।

त्यागी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने पाटीदार आरक्षण का समर्थन किया था। साथ ही साथ त्यागी का दावा है कि कांग्रेस ने शरद यादव खेमे को भी सिर्फ दो सीट दी है, जिस कारण उस गुट में भी नाराजगी है। 

शरद यादव गुट के खिलाफ चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, 'जद(यू) गुजरात चुनाव किसी के खिलाफ नहीं होगा, बल्कि यह चुनाव राजनीतिक पहचान बढ़ाने के लिए लड़ा जाएगा। मैं खुद वहां कैंपेन करूंगा।' 

उल्लेखनीय है कि गुजरात जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने सोमवार को यहां आकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें