फोटो गैलरी

Hindi Newsगुजरात चुनावः दूसरे चरण का थमा प्रचार, 14 दिसंबर को मतदान

गुजरात चुनावः दूसरे चरण का थमा प्रचार, 14 दिसंबर को मतदान

गुजरात में पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब दूसरे चरण का मतदान होना है। उसके लिए आज शाम (12 दिसंबर) 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 182 में से...

गुजरात चुनावः दूसरे चरण का थमा प्रचार, 14 दिसंबर को मतदान
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 12 Dec 2017 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब दूसरे चरण का मतदान होना है। उसके लिए आज शाम (12 दिसंबर) 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 182 में से बाकी 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होगा। यह वोटिंग 14 जिलों में होगी। पहले चरण में 68 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें, 18 दिसंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा।

कुल सीटें: 182
दूसरे फेज में वोटिंग: 93
कुल वोटर: 2 करोड़ 22 लाख 96 हजार 867
महिला वोटर: महिलाएं- 1 करोड़ 15 लाख 47 हजार 435
पोलिंग स्टेशन: 25 हजार 558
कुल वोटिंग मशीन: 28 हजार 114
कुल कैंडिडेट्स: 851, इनमें से 69 महिलाएं।
सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स: मेहसाणा - 32
सबसे कम कैंडिडेट्स: झालोद - 2
दरियापुर सबसे छोटी असेंबली सीट
 क्षेत्र की बात करें तो दरियापुर सबसे छोटी विधानसभा सीट है। इसका कुल इलाका सिर्फ 6 वर्ग किलोमीटर है। जबकि सबसे बड़ी असेंबली सीट राधनपुर है। इसका कुल क्षेत्र 2544 वर्ग किलोमीटर है।

सभी ने झोंकी ताकत
आज प्रचार का आखिरी दिन है। जिसे लेकर पीएम मोदी आज अहमदाबाद के साबरमती रिवर प्रंट से सी-प्लेन के जरिए धरोई डैम पहुंचे और फिर वहां से सड़क मार्ग से अंबाजी के दर्शन किये। 

उधर कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने आज पहली बार प्रेस वार्ता किया और प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। 

गुजरात- पहली बार देखा समाज के सभी वर्ग सरकार से नाराज हैं: राहुल गांधी

गुजरात चुनाव: अंबाजी मंदिर में पूजा कर रहे पीएम मोदी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें