फोटो गैलरी

Hindi Newsगुजरात चुनाव: राहुल के बोल- राज्य में मोदी-रूपाणी मॉडल, जिसे सिर्फ 5-10 उद्योगपतियों की परवाह

गुजरात चुनाव: राहुल के बोल- राज्य में मोदी-रूपाणी मॉडल, जिसे सिर्फ 5-10 उद्योगपतियों की परवाह

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राज्य में सत्ताधारी भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। राहुल ने गुजरात के विकास के सत्तारूढ भाजपा के दावे पर एक बार फिर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में गुजरात...

गुजरात चुनाव: राहुल के बोल- राज्य में मोदी-रूपाणी मॉडल, जिसे सिर्फ 5-10 उद्योगपतियों की परवाह
लाइव हिन्दुस्तान टीम,दहेगामSat, 25 Nov 2017 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राज्य में सत्ताधारी भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। राहुल ने गुजरात के विकास के सत्तारूढ भाजपा के दावे पर एक बार फिर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में गुजरात मॉडल नहीं बल्कि मोदी-रूपाणी मॉडल है जिसे केवल पांच दस उद्योगपतियों की ही परवाह है।

राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे के दूसरे दिन गांधीनगर के निकट दहेगाम में कहा कि राज्य में आज शिक्षा संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधा सभी पर पांच दस उद्योगपतियों का कब्जा है। सारे बंदरगाह एक ही उद्योगपति को दे दिए गए हैं जिसका नाम आप जानते हैं। यहां जादू दिखा रही सरकार ने जनता का 33 हजार करोड़ टाटा को नैनो के नाम पर दे दिया। यह पैसा छूमंतर हो गया पर नैनो कही दिखती नहीं। यह गुजरात मॉडल नहीं है, मोदी-रूपाणी मॉडल है।

गुजरात चुनाव: नोटबंदी के समय सूट-बूटवाले बैंक में पीछे से घुसे- राहुल

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात मॉडल वास्तव में कुछ और है। यह राज्य की शक्ति का उपयोग लोगों के लिए करने वाला मॉडल है। लोगों के पैसे को छीन कर उद्योगपतियों को देने वाला मॉडल नहीं। राज्य की महिला दुग्ध उत्पादकों के डर से न्यूजीलैंड ने यहां दूध भेजने की हिम्मत नहीं की। श्वेत क्रांति करने वाला गुजरात पूरी दुनिया को हिलाने की ताकत रखता है। राज्य को मोदी-रूपाणी मॉडल से कुछ मिलने वाला नहीं। 

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मुख्यमंत्री मोदी जी की तरह अपने मन की बात नहीं करेंगे बल्कि लोगों के मन की बात सुनेंगे। यह सरकार जनता की सरकार होगी, पांच दस उद्योगपतियों की नहीं। सभा के दौरान एक हवाई जहाज के आसमान में गुजरने पर श्री गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें भी मोदी जी के दोस्त जा रहे हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें