फोटो गैलरी

Hindi Newsगुजरात चुनाव: प्रदेश में 100 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों की संख्या है इतनी

गुजरात चुनाव: प्रदेश में 100 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों की संख्या है इतनी

गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने कुल वोटरों की संख्या का आंकड़ा जारी किया है। इन चुनावों में कुल 43528519 लोग अपने वोट का इस्तेमाल करते नजर आएंगे। इन कुल वोटरों में...

गुजरात चुनाव: प्रदेश में 100 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों की संख्या है इतनी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,गुजरात Fri, 24 Nov 2017 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने कुल वोटरों की संख्या का आंकड़ा जारी किया है। इन चुनावों में कुल 43528519 लोग अपने वोट का इस्तेमाल करते नजर आएंगे। इन कुल वोटरों में एक ऐसा आंकड़ा भी है जो आपको चौंका सकता है।

गुजरात चुनाव: बीजेपी ने जारी की पांचवी लिस्ट, 13 लोगों को मिला टिकट

दरअसल गुजरात चुनाव में 99 साल से ज्यादा के कुल 7670 वोटर हैं जो इस बार अपने मत का उपयोग करते नजर आएंगे।इन आंकडो़ं में अहमदाबाद में 99 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा 666 है। जबकि सूरत में 632 और अमरेली 414 हैं। दाहोड में ऐसे वोटरो की संख्या 306 है। सबसे ज्यादा मजेदार बात यह है कि राजनेताओं द्वारा इन वोटरों को लुभाने की काफी कोशिश की जा रही है और उन्हें अपने पक्ष में वोट करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राजकोट की गलियों में एक ऐसी वोटर भी है जो सबसे उम्रदराज हैं और जिन्हें फोटो खिंचवाने का शौक है। उपलेता क्षेत्र की 126 साल की अजीबेन चंद्रवादिया की। अजिबेन 6 लड़कियों और 1 लड़के की मां है। इतनी बूढ़ी होने के बाद भी वह किसी भी प्रकार की छड़ी का इस्तेमाल नहीं करती हैं और ना ही उन्हें किसी प्रकार की बीमारी है। वह चश्में का प्रयोग भी नहीं करती हैं। उनकी परिवार वाले उन्हें पोलिंग बूथ पर ले जाने को लेकर काफी उत्सुक है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें