फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस के सीएम पद का अघोषित चेहरा-गोहिल

कांग्रेस के सीएम पद का अघोषित चेहरा-गोहिल

गुजरात की सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश में जुटी कांग्रेस को वहां अपने जिन नेताओं का सबसे ज्यादा भरोसा है, शक्ति सिंह गोहिल उनमें सबसे आगे हैं। वह प्रदेश में पार्टी को उसकी खोई प्रतिष्ठा वापस...

कांग्रेस के सीएम पद का अघोषित चेहरा-गोहिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 24 Nov 2017 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात की सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश में जुटी कांग्रेस को वहां अपने जिन नेताओं का सबसे ज्यादा भरोसा है, शक्ति सिंह गोहिल उनमें सबसे आगे हैं। वह प्रदेश में पार्टी को उसकी खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाने में जी–-जान से जुटे हुए हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन जानकार उन्हें कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का अघोषित चेहरा मान रहे हैं।

संकटमोचन में माहिर
गोहिल के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को गुजरात से राज्यसभा चुनाव जिताने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगस्त में हुए इस चुनाव में उनकी शिकायत पर ही चुनाव आयोग को उन दो विधायको के वोट रद्द करने, जिन्होंने अपना मतपत्र रिटर्निंग ऑफिसर के सामने भाजपा नेता को दिखाया था। इसका नतीजा यह अहमद की जीत के रूप में सामने आया। उनके इस कदम से गुजरात कांग्रेस ने नए सिरे से जान फूंक दी, जो 22 साल से प्रदेश की सत्ता से दूर है।


पार्टी के प्रखर प्रवक्ता

गोहिल को कांग्रेस के सबसे प्रखर राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शुमार किया जाता है। उन्होंने वकालत और पत्रकारिता दोनों विषयों की पढ़ाई की है। वह अपनी बात को दमदार तरीके से रखना जानते हैं। वह किसी मसले को कानूनी तरीके से सुलझाना बखूबी जानते हैं।


शक्ति 
अहमद पटेल को राज्यसभा भेजने में खास भूमिका निभाना
गुजरात के प्रतिष्ठित राजघराने से नाता

चुनौतियां
वाघेला के पार्टी से बागी होने के बाद समुदाय के वोटों को पार्टी के साथ जोडे़ रखना
22 साल से सत्ता से दूर पार्टी के प्रति मतदाताओं में विश्वास पैदा करना

सफरनामा
1960 में भावनगर में जन्म। लिम्डा राजपरिवार के सबसे बडे़ पुत्र।
1986 भावनगर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित
1989 गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव चुने गए।
1990 अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्च बने, भावनगर दक्षिण सीट से जीते
2002 गुजरात प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बने, 2007 तक रहे।
2007 गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता बने 2012 तक रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें