फोटो गैलरी

Hindi Newsएग्जिट पोल के नतीजों पर जानिए किसने क्या कहा?

एग्जिट पोल के नतीजों पर जानिए किसने क्या कहा?

गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के बाद गुरुवार को विभिन्न टीवी चैनलों पर आए एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में एग्जिट पोल भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत से बनता हुई...

एग्जिट पोल के नतीजों पर जानिए किसने क्या कहा?
हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 15 Dec 2017 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के बाद गुरुवार को विभिन्न टीवी चैनलों पर आए एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में एग्जिट पोल भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत से बनता हुई दिखा रहे हैं। पढ़ें इस पर तमाम पार्टियों के नेताओं ने क्या कहा- 

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा- उत्तर से आंधी, सौराष्ट्र से शेर, दक्षिण से गुस्सा, यह मिलकर होगा महापरिवर्तन।

एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का कहना है कि जान-बूझकर एग्जिट पोल में बीजेपी को जीतता हुआ दिखाया जा रहा है ताकि बाद में कोई ईवीएम पर संदेह न करे। यह पुरानी चाल है। बीजेपी के जीतने की कोई भनक नहीं है। सत्यमेव जयते।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा- एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा सही नहीं होते। चुनाव परिणाम आने का इंतजार करना चाहिए।

भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि गुजरात में ऐतिहासिक जीत होगी। एग्जिट पोल से यह साबित हो चुका है। 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- गुजरात में प्रचार अभियान के दौरान जमीनी तौर पर जिस तरह का असंतोष भाजपा सरकार के खिलाफ देखने को मिला है, उससे पार्टी को जीत का भरोसा है। 

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- एग्जिट पोल नतीजे एक अनुमान है और भाजपा की जीत इससे भी ज्यादा की होगी। लोग विकास व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। गुजरात की जनता ने जातीय धु्रवीकरण को नकार दिया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें