फोटो गैलरी

Hindi Newsएग्जिट पोल: भाजपा को हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बढ़त का दावा

एग्जिट पोल: भाजपा को हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बढ़त का दावा

गुजरात में दूसरे चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब तमाम टेलीविजन चैनल्स और एजेंसियों की तरफ से किए गए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को साफतौर पर बढ़त दिखाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह...

एग्जिट पोल: भाजपा को हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बढ़त का दावा
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Thu, 14 Dec 2017 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में दूसरे चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब तमाम टेलीविजन चैनल्स और एजेंसियों की तरफ से किए गए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को साफतौर पर बढ़त दिखाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में 182 सीटों पर कांटे का चुनाव हुआ था। सी-वीटर्स ने यहां पर भारतीय जनता पार्टी को अपने एग्जिट पोल में आगे दिखाया है।

सी वोटर्स के मुताबिक, भाजपा को 108 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस यहां पर 74 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर सकती है। 

इसी तरह अगर एबीपी की बात करें तो उसने कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र पर अपने एग्जिट में नतीजे बताते हुए भाजपा को बढ़त का दावा किया है। सीएसडीएस-एबीपी के एग्जिट पोल में भाजपा को 34 सीटें जबकि कांग्रेस को 19 सीटों पर जीतने का दावा किया गया है।

जबकि, बात अगर हिमाचल की करें तो यहां पर इंडिया टुडे ने अपने एग्जिट पोल में बताया है कि 68 सीट वाले विधानसभा में भाजपा को 47 से 55 सीटें आ सकती है। यानि, भाजपा की यहां पर शानदार जीत हो सकती है। जबकि, यहां पर कांग्रेस को 13 से 20 सीटें होने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल: 2012 के गुजरात चुनाव में किसने दिए थे सबसे सटीक आंकड़ें
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें