चलते-फिरते लैपटॉप चार्ज कर देगा छोटू पावरबैंक, 20000mAh कैपेसिटी, कीमत 3 हजार से कम
लैपटॉप, फोन, ईयरबड्स को हम समय चार्ज रखने के लिए पावरबैंक खरीदने का प्लान है, तो Zeno Powerbank 20,000mAh आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह छोटू पावरबैंक लैपटॉप भी चार्ज कर सकता है। यह कल यानी 17 अगस्त को लॉन्च होगा और इसकी कीमत 3000 से कम होगी।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Laptop की बैटरी तेजी से खत्म हो जाती है और इसकी वजह से आपका जरूरी काम अटक जाता है तो Zeno का नया पावरबैंक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी जल्द अपने नए चार्जिंग डिवाइस के तौर पर Zeno Powerbank 20,000mAh को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इसकी माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने इसके लगभग सभी खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। खास बात यह है कि 20,000mAh कैपेसिटी वाला यह छोटू पावरबैंक चलते-फिरते आपका लैपटॉप भी चार्ज कर सकता है। अगर आप वर्किंग प्रोफेशनल या फिर स्टूडेंट हैं, तो यह डिवाइस आपके काम को हो सकता है, जो आपके जरूरी गैजेट्स हर समय चार्ज रखने में मदद कर सकता है।

इसमें मजबूत और फायर प्रूफ बॉडी
माइक्रोसाइट के अनुसार, पावरबैंक बेहद कॉम्पैक्ट है और इसे आसानी से जेब में रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह मजबूत बॉडी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें हीट रजिस्टेंट ड्यूरेबल बॉडी है और इसका शेल फायर प्रूफ है। इसमें एक इन-बिल्ट टाइप-सी केबल भी है, जिससे कम्पैटिबल डिवाइस चार्ज किया जा सकता है। इसमें 45W टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकता है पावरबैंक
इसमें एक इन-बिल्ट टाइप-सी केबल के साथ एक्स्ट्रा टाइप-सी पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस पावरबैंक से एक ही समय में तीन डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इससे टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट वाले ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, टैबलेट, स्मार्टफोन और लैपटॉप तक चार्ज किए जा सकते हैं। इसमें एक एलईडी डिस्प्ले भी है, जो पावरबैंक का चार्जिंग स्टेटस दिखाती है, यानी आप इसे देख सकते हैं कि आपको पावरबैंक कितना चार्ज है।
लॉन्च डेट और कीमत
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह पावरबैंक 17 जुलाई को लॉन्च होगा और इसकी सेल 23 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि 10000mAh मॉडल की कीमत 2000 रुपये से कम और 20000mAh कैपेसिटी वाले मॉडल की कीमत 3000 रुपये से कम होगी। सटीक कीमत लॉन्च के बाद ही सामने आएगी। लिस्टिंग से यह कंफर्म हेो गया है कि लॉन्च के बाद इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इस पावरबैंक की खासियत यह है कि इससे लैपटॉप भी चार्ज किया जा सकता है। अगर आप भी अक्सर सफर पर रहते हैं और लैपटॉप को हर समय चार्ज रखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
आपकी सुविधा के लिए यहां हमने 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी वाले बेस्ट पावरबैंक की लिस्ट तैयार की है, जो अमेजन पर सस्ते दाम में मिल रहे हैं। लिस्ट में शाओमी और एम्ब्रेन जैसे पॉपुलर ब्रांड भी शामिल हैं। देखें लिस्ट और तुरंत ऑर्डर करें...

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


