मूवी और गेमिंग का मजा होगा डबल! Zebronics लाया Dolby Atmos साउंडबार, दमदार बास से हिलेगा कमरा
550W पावर, Dolby Atmos के साथ टेक कंपनी Zebronics ने भारत में नया साउंडबार लॉन्च किया है। इसमें DTS:X सपोर्ट के साथ वायरलेस सबवूफर मिलता है। यह वायरलेस सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर्स के साथ आता है।

अब लोग घर पर ही मूवी, वेब सीरीज और गेमिंग का मजा थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी के साथ लेना चाहते हैं। Zebronics ने भारत में अपना नया साउंडबार Zebronics Zeb Juke Bar 9710C लॉन्च किया है। यह नया साउंडबार खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो घर पर ही सिनेमा जैसा ऑडियो अनुभव चाहते हैं। इसमें 5.1 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है, जो कमरे में चारों तरफ से आवाज का एहसास देता है। इस साउंडबार में 550W RMS आउटपुट मिलता है, जिससे मूवी, म्यूजिक और गेमिंग के दौरान काफी दमदार साउंड मिलता है।
सम्बंधित सुझाव

62% OFF

Zebronics 550W Soundbar with Dolby Atmos, DTS X, 5.1 CH, 13.33cm Wireless Subwoofer & Rear Satellites, LED Display, BT v5.3, HDMI eARC, Wall Mountable, Matte Finish, Remote Control (Juke Bar 9710C)
Zebronics 550W Soundbar with Dolby Atmos
DTS X
5.1 CH

₹16999
₹44999खरीदिये

75% OFF

ZEBRONICS Juke BAR 7400 PRO 5.1 Channel soundbar with 6.5" subwoofer, 400W RMS, Dual Rear Satellites, HDMI (ARC), Optical in, AUX, BT v5.0, USB in, Remote Control,LED Display and Wall Mount(Black)
ZEBRONICS Juke BAR 7400 PRO 5.1 Channel soundbar with 6.5" subwoofer
400W RMS
Dual Rear Satellites

₹5999
₹23990खरीदिये

71% OFF

Zebronics 380W Soundbar with Dolby Audio, 5.1 Channel Surround, 13.33cm Subwoofer, Dual Rear Satellites, Bluetooth v5.4, HDMI ARC, Optical in, AUX, USB (Juke Bar 9300C)
Zebronics 380W Soundbar with Dolby Audio
5.1 Channel Surround
13.33cm Subwoofer

₹9499
₹32999खरीदिये

82% OFF

ZEBRONICS Juke bar 9550 pro 5.2 Soundbar (625 Watts), Dolby Audio, Dual Wireless Subwoofer & Wired Satellite, BT v5.3, HDMI ARC, Optical, Powerful Bass, RGB LED Lights, Wall Mountable, Silver
ZEBRONICS Juke bar 9550 pro 5.2 Soundbar (625 Watts)
Dolby Audio
Dual Wireless Subwoofer & Wired Satellite

₹11499
₹64999खरीदिये

67% OFF

ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO Dolby 5.1 Soundbar with Wireless Satellites, Dolby Audio, 525 Watts Output Power, 16.5cm subwoofer, HDMI ARC, BT v5.0, LED Display, Wall Mount and AUX (White)
ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO Dolby 5.1 Soundbar with Wireless Satellites
Dolby Audio
525 Watts Output Power

₹15999
₹48999खरीदिये
इसके साथ ही इसमें Dolby Atmos और DTS:X जैसी ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है। यह साउंडबार एक साउंडबार यूनिट, वायरलेस सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर्स के साथ आता है। इन सभी को मिलाकर यह पूरा 5.1 चैनल साउंड सिस्टम बनता है, जो कमरे में चारों तरफ से आवाज का अनुभव देता है।
Zebronics Zeb Juke Bar की कीमत और उपलब्धता
भारत में Zebronics Zeb Juke Bar 9710C को करीब 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। यह साउंडबार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ कंपनी एक साल की वारंटी भी दे रही है।
Zebronics Zeb Juke Bar की खास बातें
इस साउंडबार की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल साउंड आउटपुट है। इसमें कुल 550W RMS आउटपुट मिलता है, जो बड़े कमरे में भी दमदार ऑडियो अनुभव देता है। सिस्टम में तीन ड्राइवर वाले साउंडबार यूनिट दिए गए हैं, जिनकी कुल आउटपुट लगभग 210W है। इसके अलावा इसमें 190W का वायरलेस सबवूफर है, जो गहरी और मजबूत बास देता है। साउंडबार में दो रियर सैटेलाइट स्पीकर्स भी मिलते हैं, जिनकी आउटपुट 75W-75W है। इन स्पीकर्स की मदद से असली 5.1 सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है।
इस साउंडबार में Dolby Atmos और DTS:X जैसी एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है। ये टेक्नोलॉजी साउंड को तीन-डायमेंशन में फैलाती हैं, जिससे यूजर को ऐसा लगता है कि आवाज चारों तरफ से आ रही है। Zebronics Juke Bar 9710C का डिजाइन कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश रखा गया है, ताकि यह लिविंग रूम में आसानी से फिट हो सके। सबवूफर में 13.33cm का ड्राइवर दिया गया है, जिससे गहरी बास आती है। वहीं साउंडबार यूनिट में तीन ड्राइवर लगे हैं। इस सेटअप की मदद से यूजर को असली 5.1 चैनल सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है।
इस साउंडबार में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन भी दिए गए हैं। इसमें Bluetooth 5.3 सपोर्ट मिलता है, जिससे आप स्मार्टफोन या टैबलेट से सीधे म्यूजिक चला सकते हैं। इसके अलावा इसमें HDMI eARC, Optical इनपुट, AUX, USB जैसे कनेक्शन भी दिए गए हैं। USB पोर्ट के जरिए 32GB तक की स्टोरेज से MP3 फाइल भी प्ले की जा सकती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


