काम की बात: Slow चला रहा स्मार्टफोन? क्या Restart करने से हो जाएगा तेज; यहां जानिए सबकुछ
अगर आपका फोन भी स्लो हो गया है और उसे तेज करने के लिए आपको बार-बार फोन का रिस्टार्ट कर लेता हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। यहां हम बता रहे हैं कि रीस्टार्ट करने से वाकई फोन की परफॉर्मेंस प कुछ असर पड़ता है या यह कोई मिथ है।

स्मार्टफोन अब लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन गया और हम सभी फोन पर इस कदर निर्भर हो गए हैं कि यह छोड़ा सा भी धीमा पड़ जाए, तो बीपी बढ़ने लगता है। बाजार जा रहे हैं या फिर और कहीं, जेब में पर्स हो न हो, लेकिन अगर फोन हाथ में ही तो टेंशन नहीं रहती। लेकिन कभी-कभी मोबाइल पर ऐप्स फ्रीज हो जाते हैं, टचस्क्रीन आपके टैप को रिस्पॉन्स नहीं देती, या सब कुछ बहुत धीमा लगने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग फोन को तुरंत रीस्टार्ट करने की सलाह देते हैं। लेकिन असली सवाल वही है: क्या बार-बार फोन को रीस्टार्ट करने से फोन की परफॉर्मेंस सच में बेहतर होती है? चलिए आज इसी बारे में बात करते हैं...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
असल में, सच तो यह है कि फोन को रीस्टार्ट करने से कुछ गड़बड़ियां थोड़े समय के लिए ठीक हो सकती हैं, लेकिन बार-बार रीस्टार्ट करने से फोन तेज नहीं चलता। उल्टा इससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है।
जब आप अपना फोन रीस्टार्ट करते हैं तो वास्तव में क्या होता है?
जब आप अपने Android या iPhone को रीस्टार्ट करते हैं, तो ऑपरेटिंग सिस्टम बंद हो जाता है और नए सिरे से स्टार्ट होता है। बैकग्राउंड में चल रहे सभी ऐप्स बंद हो जाते हैं, और कोर सिस्टम की प्रोसेस दोबारा लोड हो जाती हैं। इसलिए यदि कोई ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है या आपका फोन अजीब काम कर रहा है, तो रीस्टार्ट करने से चीजें ठीक हो सकती हैं। यह आपके फोन को छोटी-मोटी गड़बड़ियों और हैंग हो रहे ऐप्स से छुटकारा पाने का मौका देता है।
फिर भी, इससे कितना फायदा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि असल में समस्या क्या है। अगर फोन में किसी एक खराब ऐप की वजह से दिक्कत आ रही है, तो उसे रीस्टार्ट करने से बहुत फायदा हो सकता है। लेकिन अगर समस्या बड़ी है, जैसे बैटरी का खराब होना या हार्डवेयर का बहुत पुराना होना, तो सिर्फ रीबूट करने से काम नहीं चलेगा।
y
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
क्या आपको अपना स्मार्टफोन रोज रीस्टार्ट करना चाहिए?
ऐसा करने की सलाह तो नहीं दी जाती, लेकिन अगर आप चाहें, तो आपको कोई रोक भी नहीं सकता। आजकल के स्मार्टफोन बैकग्राउंड के काम, मेमोरी और रिसोर्स को खुद ही संभालने के लिए बनाए जाते हैं। हमें पुराने डेस्कटॉप PC की तरह हर सुबह iPhone या Android को रीबूट करने की जरूरत नहीं पड़ती।
फोन को बार-बार रीस्टार्ट करने से जादुई रूप से ज्यादा जगह खाली नहीं होगी, प्रोसेसर की स्पीड नहीं बढ़ेगी और न ही हार्डवेयर की सीमाएं ठीक होंगी।
अगर आपका स्मार्टफोन बहुत धीमा हो जाता है, तो असल समस्या कम स्टोरेज, कोई हैवी ऐप, पुराना सॉफ्टवेयर या पुरानी बैटरी हो सकती है। रीस्टार्ट करने से कुछ समय के लिए फायदा तो होता है, लेकिन असल वजह को ठीक करने से ज्यादा बेहतर नतीजे मिलते हैं।
स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करने का सही समय क्या है?
जब फोन अजीब तरह से काम करने लगे, तो कुछ गड़बड़ियों को ठीक करने के कई तरीके हैं। आपको अपना फोन तब रीस्टार्ट करना पड़ सकता है जब:
- ऐप्स क्रैश होने लगें।
- आपकी स्क्रीन फ्रीज हो जाए।
- डिवाइस अचानक बहुत धीमा हो जाए।
यह तब खास तौर पर मददगार होता है जब ब्लूटूथ या वाई-फाई ठीक से काम न कर रहे हों, या सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने के बाद चीजें ठीक से न चल रही हों। और अगर आपका फोन हफ्तों से लगातार चल रहा है और अजीब तरह से काम कर रहा है, तो उसे रीसेट और शांत करने के लिए रीस्टार्ट करना एक अच्छा उपाय है।
स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बेहतर करने के दूसरे तरीके
अगर रीस्टार्ट करने से समस्या हल नहीं होती है, तो बेसिक चीजें चेक करें। कंफर्म करें कि आपके फोन में कुछ स्टोरेज स्पेस खाली हो। कोई भी सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करें। जिन ऐप्स में गड़बड़ी (बग) है, उन्हें बंद या डिलीट कर दें और जिनका आप कभी इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें हटा दें। तथाकथित 'परफॉर्मेंस बूस्टर' या 'रैम क्लीनर' ऐप्स का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये अक्सर फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं और फोन के रिसोर्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
कुल मिलाकर, छोटी-मोटी दिक्कतों को ठीक करने के लिए फोन को रीस्टार्ट करना ठीक है, लेकिन जब आपके फोन में कोई बड़ी समस्या हो, तो किसी जादुई समाधान की उम्मीद न करें। अगर रीबूट और कुछ अपडेट्स के बाद भी हालात नहीं सुधरते हैं, तो हो सकता है कि आपको किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, जिसके लिए सही तरह से ट्रबलशूटिंग की जरूरत है।



Rose Purple







