21 दिन नहीं करना होगा चार्ज, आ गई गोल एमोलेड डिस्प्ले वाली धांसू Smartwatch, कॉलिंग फीचर भी

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Xiaomi Watch S5 Launched: शाओमी ने गुरुवार को चीन में हुए इवेंट में नए लैपटॉप के साथ Xiaomi Watch S5 नाम की स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया। दावा है कि यह बैटरी 21 दिनों तक चलेगी। इस स्मार्टवॉच में 1.48-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है।

21 दिन नहीं करना होगा चार्ज, आ गई गोल एमोलेड डिस्प्ले वाली धांसू Smartwatch, कॉलिंग फीचर भी

Xiaomi Watch S5 Launched: शाओमी ने गुरुवार को चीन में हुए इवेंट में नए लैपटॉप के साथ Xiaomi Watch S5 नाम की स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया। यह कंपनी की स्मार्टवॉच लाइनअप में सबसे नया एडिशन है। अभी यह देश में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। नई वॉच को पांच कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसे कनेक्टिविटी के हिसाब से सेल्युलर और ब्लूटूथ + सेल्युलर मॉडल में लॉन्च किया गया है। शाओमी की इस नई स्मार्टवॉच में 812mAh की बैटरी दी गई है। दावा है कि यह बैटरी 21 दिनों तक चलेगी। इस स्मार्टवॉच में 1.48-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो एक गोल डायल में लगा है। वॉच S5 में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खूबियां हैं, चलिए बताते हैं...

सम्बंधित सुझाव

इतनी है Xiaomi Watch S5 के अलग-अलग मॉडल की कीमत

चीन में शाओमी वॉच S5 की कीमत ब्लूटूथ-ओनली क्लासिक मॉडल के लिए 1,199 युआन (लगभग 16,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले फैशन मॉडल की कीमत 1,399 युआन (लगभग 19,000 रुपये) है। दूसरी ओर, लेदर स्ट्रैप वाले eSIM मॉडल की कीमत भी 1,399 युआन (लगभग 19,000 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच चीन में शाओमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। क्लासिक मॉडल ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है, जबकि फैशन मॉडल फोर्ज्ड कार्बन और मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है। आखिर में, eSIM मॉडल सिर्फ एक बेज शेड में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

चलिए अब एक नजर डालते हैं Xiaomi Watch S5 की खासियत पर

Xiaomi Watch S5 Launched

बड़ा और चमकदार डिस्प्ले

शाओमी वॉच S5 उन डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है जो एंड्रॉयड 8 और उसके नए वर्जन, और iOS 14 और उसके बाद के वर्जन पर चलते हैं। शाओमी की नई वॉच 1.48-इंच (480x480 पिक्सेल) एमोलेड टचस्क्रीन से लैस है, जो 2500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 323 पीपीआई की पिक्सेल डेंसिटी देती है। यह स्मार्टवॉच 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है, जिनमें साइकिलिंग, स्विमिंग और रनिंग शामिल हैं। यह वर्कआउट का पता लगाने के लिए ऑटो-स्टार्ट फीचर को भी सपोर्ट करती है।

फिटनेस फीचर्स की भरमार

हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स की बात करें तो, वॉच में कैलोरी काउंटर, पेडोमीटर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, फॉल डिटेक्शन और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच यूजर्स को इस बारे में भी जानकारी देगी कि वे सोते समय किस तरह सांस लेते हैं। इसमें मौजूद सेंसर्स की लिस्ट में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीट्रिक प्रेशर सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर शामिल हैं।

सम्बंधित सुझाव

लंबी बैटरी लाइफ भी

वॉच में 815mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि नॉर्मल यूज में यह 21 दिनों तक, रेगुलर हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ लगभग 14 दिनों तक और AOD (ऑलवेज ऑन डिस्प्ले) चालू होने पर लगभग 9 दिनों तक चल सकती है। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टवॉच में 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस लेवल मिलता है, यानी इसे स्विमिंग के दौरान भी बिंदास पहना जा सकता है। इसके अलावा, इसके राइट साइड पर एक क्राउन और एक नेविगेशन बटन दिया गया है। चलते-फिरते कॉलिंग करने के लिए वॉच में एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर भी मौजूद है। वॉच का साइज 46x46x10.99 एमएम है और इसका वजन लगभग 46 ग्राम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।