₹29,999 शुरुआती कीमत में 75 इंच तक के Smart TV, पहली सेल कल; साउंड भी जबर्दस्त
घर में सिनेमा हॉल का मजा लेने के लिए बड़ा टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो शाओमी के नए टीवी आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। भारत में कल से Xiaomi TV FX Mini LED Series की सेल शुरू हो रही है। सेल में 75 इंच तक के टीवी 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेंगे।

नया Smart TV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। शाओमी के नए टीवी कल से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ऑल न्यू Xiaomi FX Mini LED TV Series की, जिसे कंपनी ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इन टीवी की पहली सेल कल से शुरू हो रही है। यह टीवी सीरीज खासतौर से उन यूजर्स के लिए है जो बेहतर कंट्रास्ट, गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स और कंटेंट देखने का एक प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। टीवी बिल्ट-इन फायर टीवी के साथ आते हैं। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इन टीवी की कीमत को कम किया जा सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर...
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
टीवी की पहली सेल कल (11 जून) से शुरू होने जा रही है। इसे शाओमी स्टोर्स के साथ-साथ Amazon India से खरीदा जा सकेगा। वैसे तो Xiaomi FX Mini LED सीरीज की कीमत 43-इंच मॉडल के लिए 32,999 रुपये, 55-इंच मॉडल के लिए 44,999 रुपये, 65 इंच मॉडल के लिए 64,999 रुपये और 75 इंच मॉडल के लिए 84,999 रुपये है। HDFC Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, चेकआउट पर तुरंत 1000 रुपये की एक्स्टा छूट (अपने आप लागू) मिल रही है। इन दोनों ऑफर का लाभ लेकर इन टीवी को 29,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा।
लीमिटेड टाइम ऑफर में कीमत
43 इंच मॉडल: 29,999 रुपये
55 इंच मॉडल: 39,999 रुपये
65 इंच मॉडल: 59,999 रुपये
75 इंच मॉडल: 79,999 रुपये
इससे पहले की यह लिमिटेड टाइम ऑफर समाप्त हो जाए, सेल शुरू होते ही इन्हें खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
Xiaomi FX Mini LED TV की खासियत
कंपनी ने नई शाओमी एफएक्स मिनी एलईडी टीवी सीरीज में चार मॉडल को लॉन्च किया है। यह टीवी 43-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं। सभी मॉडल्स में HDR10+ सपोर्ट, फ्लिममेकर मोड और शाओमी के विविड पिक्चर इंजन 2 के साथ 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन पैनल दिया गया है। ये टीवी कंट्रास्ट को बेहतर बनाने और अलग-अलग तरह के कंटेंट में ज्यादा डीप ब्लैक और ज्यादा चमकदार हाइलाइट्स दिखाने के लिए लोकल डिमिंग जोन के साथ फुल-ऐरे मिनी एलईडी बैकलाइटिंग का इस्तेमाल करते हैं।
शाओमी एफएक्स मिनी एलईडी टीवी सीरीज फायर टीवी ओएस पर चलती है, जिसमें 12,000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस मिलता है। यूजर्स को एलेक्सा वॉयस कंट्रोल, ऐप्पल एयरप्ले 2 सपोर्ट, पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल, पैरेंटल कंट्रोल और 32GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलती है। इन टीवी में 2GB रैम के साथ क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर लगा है। दमदार साउंड के लिए, नए टीवी में डोल्बी ऑडियो, DTS और DTS वर्चुअल सपोर्ट दिया गया है। बड़े साइज वाले मॉडल्स में चार-ड्राइवर वाला स्पीकर सेटअप मिलता है।
शाओमी ने इसमें क्वाटम MagiQ टेक्नोलॉजी भी शामिल की है, जो QLED कलर रिप्रोडक्शन को मिनी एलईडी की सटीक लाइटिंग के साथ जोड़ती है। ये टीवी, DCI-P3 कलर गैमट का 93 प्रतिशत तक हिस्सा कवर करते हैं और 1.07 बिलियन तक कलर्स को सपोर्ट करते हैं। 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच वाले वेरिएंट में, गेम खेलने और स्पोर्ट्स देखने के अनुभव को और भी ज्यादा स्मूद बनाने के लिए DLG 120 हर्ट्ज गेम मोड, ऑटो लो लैंटेंसी मोड और MEMC टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


