
इन Xiaomi, Redmi और Poco फोन्स को अब नहीं मिलेगा कोई अपडेट; लिस्ट में आपका फोन तो नहीं?
टेक कंपनी Xiaomi इस साल अपने चुनिंदा Xiaomi, Redmi और Poco स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म करने जा रही है। इन फोन्स को आगे Android, HyperOS और सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे।
स्मार्टफोन मेकर Xiaomi अपने कई पुराने स्मार्टफोन्स के लिए साल 2026 में सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म करने जा रहा है। कंपनी की ओर से अपडेट की गई टाइमलाइन के मुताबिक, Xiaomi, Redmi और Poco ब्रैंड्स के कुल 14 स्मार्टफोन्स को इस साल EoL यानी एंड ऑफ लाइफ कैटेगरी में डाल दिया जाएगा। इसका मतलब है कि इन फोन्स को ना तो नया Android अपडेट मिलेगा और ना ही HyperOS का नया वर्जन या मंथली सिक्योरिटी पैच दिया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लिस्ट में सिर्फ पुराने फोन ही नहीं हैं, बल्कि ऐसे मॉडल भी शामिल हैं जो कभी फ्लैगशिप रहे हैं या मिडरेंज में काफी पॉपुलर रहे। Poco F5 और Poco F5 Pro इस लिस्ट के सबसे बड़े नामों में से हैं। इन दोनों फोन्स को HyperOS 3 मिलने की उम्मीद है, जो Android 15 पर बेस्ड होगा लेकिन यही इन्हें मिलने वाला आखिरी बड़ा अपडेट होगा। Poco F5 के लिए 9 मई, 2026 के बाद किसी भी तरह का सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज नहीं किया जाएगा।
Xiaomi और Redmi के ये फोन भी लिस्ट में
Xiaomi के पुराने फ्लैगशिप फोन्स भी अब सपोर्ट के आखिरी दौर में पहुंच चुके हैं। Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro को मार्च, 2026 में आखिरी अपडेट मिलेगा। वहीं Xiaomi 12T और 12T Pro का सपोर्ट थोड़ा लंबा चलेगा और ये 13 अक्टूबर, 2026 तक अपडेट्स पाते रहेंगे। Xiaomi 12 Lite के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट 1 जुलाई, 2026 को खत्म हो जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi ब्रैंड के तहत आने वाले कई बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन्स भी इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। इसमें Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 5G, Redmi 12C और Redmi 13C जैसे मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा एंट्री-लेवल सेगमेंट के Redmi A2 और Redmi A2+ को भी 2026 में एंड ऑफ लाइफ घोषित किया जाएगा। Poco की X-सीरीज भी इससे अलग नहीं है। Poco X5 और Poco X5 Pro 5G का सॉफ्टवेयर सपोर्ट फरवरी, 2026 में खत्म हो जाएगा।
क्या है सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म होने का मतलब?
जब किसी फोन का सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद होता है तो इसका मतलब यह नहीं कि फोन अचानक काम करना बंद कर देगा। कॉलिंग, मेसेजिंग और ज्यादातर ऐप्स पहले की तरह चलते रहेंगे। हालांकि, चिंता सिक्योरिटी को लेकर होती है। अपडेट्स बंद होने के बाद नए सिक्योरिटी रिस्क और कमजोरियों को ठीक नहीं किया जाता, जिससे समय के साथ पर्सनल डाटा जोखिम में पड़ सकता है।
ऐसे में अगर आपका Xiaomi, Redmi या Poco फोन इस लिस्ट में शामिल है तो सपोर्ट खत्म होने से पहले नए स्मार्टफोन पर अपग्रेड करना एक सेफ ऑप्शन हो सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Couture Blue

















