ग्राहकों को झटका, महंगा पड़ेगा यह शाओमी टैबलेट; कंपनी ने चुपके से बढ़ाई कीमत
शाओमी ने अपने पॉपुलर टैबलेट Xiaomi Pad 8 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ोतरी के बाद, इस टैबलेट के सभी वेरिएंट 2,000 रुपये महंगे हो गए हैं। नई कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर दिखने लगी हैं। देखें अलग-अलग वेरिएंट की कीमत और खासियत

अगर आप Xiaomi Pad 8 टैबलेट को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नहीं खरीदा है, तो आपके लिए बुरी खबर है। अब आपको इसे खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शाओमी ने भारत में चुपचाप अपने Xiaomi Pad 8 की कीमत बढ़ा दी है। इस साल मार्च में लॉन्च किए गए टैबलेट के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमतों में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। Xiaomi Pad 8 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 11.2-इंच 3.2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह भारत में दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,200mAh की बैटरी है। Xiaomi Pad 8 में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है। बढ़ोतरी के बाद, कितनी हो गई है इस फोन की कीमत, चलिए बताते हैं....
Xiaomi Pad 8 की नई कीमतें
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, Xiaomi Pad 8 का 8GB+128GB वेरिएंट अब 35,999 रुपये का हो गया है, यह कीमत लॉन्च प्राइज 33,999 रुपये से 2,000 रुपये ज्यादा है। टॉप-एंड मॉडल, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है भी भी 2,000 रुपये महंगा हो गया है। अब इसकी कीमत 38,999 रुपये हो गई, जबकि लॉन्च से समय इसकी कीमत 36,999 रुपये थी। शाओमी फोकस पेन प्रो के साथ बंडल किए गए इस वेरिएंट की कीमत अब 41,999 रुपये के बजाय 43,999 रुपये है।
इसी तरह, Xiaomi Pad 8 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले नैनो टेक्सचर डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है, जो लॉन्च प्राइज 38,999 रुपये से ज्यादा है। शाओमी फोकस पेन प्रो के साथ बंडल किए गए नैनो टेक्सचर डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत अब 43,999 रुपये से बढ़कर 45,999 रुपये हो गई है।
नई कीमतें अब शाओमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई दे रही है। हो सकता है कि कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और चिप्स की वैश्विक कमी के कारण कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की है। पिछले महीने वनप्लस, पोको और लावा जैसी कंपनियों ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई थीं।
Xiaomi Pad 8 की खासियत
शाओमी पैड 8 टैबलेट, शाओमी के हाइपरओएस 3 पर चलता है और इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 11.2-इंच 3.2K डिस्प्ले है। स्टैंडर्ड मॉडल में नॉर्मल ग्लोसी डिस्प्ले है, जबकि नैनो टेक्सचर डिस्प्ले वेरिएंट में एंटी-ग्लेयर और एंटी-रिफ्लेक्टिव जैसे फीचर्स मिलते हैं। शाओमी पैड 8 स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है, जो एड्रेनो 825 जीपीयू, 12GB तक LPDDR5T रैम और 256GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जुड़ा है। इसमें 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। इसमें डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप है। शाओमी पैड 8 में 9200mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह शाओमी फोकस पेन प्रो के माध्यम से इनपुट का सपोर्ट करता है और लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस लेने के लिए इसे कीबोर्ड के साथ जोड़ा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


