11 इंच डिस्प्ले, 9200mAh बैटरी, प्रो-लेवल परफॉर्मेंस के साथ भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होगा धांसू टैबलेट

Feb 24, 2026 09:56 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रहा है। यह पैड 11 इंच की हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले, 9200mAh बैटरी और Dolby Atmos स्पीकर जैसे पावरफुल फीचर्स से लैस है।

11 इंच डिस्प्ले, 9200mAh बैटरी, प्रो-लेवल परफॉर्मेंस के साथ भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होगा धांसू टैबलेट

Xiaomi ने अपने टैबलेट लाइन-अप में एक नए पैड को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। यह टैब Xiaomi Pad 8 होगा, जिसके भारत में 28 फरवरी 2026 को दस्तक देने की पुष्टि की गई है। यह टैबलेट उन यूजर्स के लिए खास है जो पढ़ाई, काम, वीडियो देखने या गेमिंग के लिए मजबूत टैब ढूंढ रहे हैं। पहले यह टैबलेट सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह भारत के लिए तैयार है। Xiaomi Pad 8 में 11.2-इंच का 3.2K रेज़ॉल्यूशन LCD डिस्प्ले मिलता है, जो बड़ा, साफ और चमकदार देखने का अनुभव देगा। इसके अलावा Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर इसे परफॉर्मेंस में भी अच्छा बनाता है, चाहे आप मल्टी-टास्किंग कर रहे हों या फुल-स्क्रीन वीडियो देखें।

सम्बंधित सुझाव

एक बड़ी बात यह है कि टैबलेट में 9200mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो पूरे दिन या उससे भी ज़्यादा इस्तेमाल के लिए तैयार है। Dolby Atmos के साथ क्वॉड स्पीकर भी इसे बढ़िया ऑडियो एक्सपीरियंस देगा । इसके अलावा यह Android आधारित HyperOS 3 पर काम करेगा और कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे।

Xiaomi Pad 8 के फीचर्स

Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जो रोज के काम, मल्टी-टास्किंग और गेमिंग को संभाल सकता है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी अच्छाई इसकी 9200mAh बैटरी है। अगर आप पूरा दिन वीडियो देखें, काम करें या ऑनलाइन क्लास में भाग लें, तो भी यह बैटरी आसानी से पूरा दिन या उससे अधिक चल सकती है। 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से यह जल्दी भी चार्ज हो जाती है।

सम्बंधित सुझाव

Xiaomi Pad 8 के रियर में 13MP का कैमरा है, जबकि सामने 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिनसे आप वीडियो कॉलिंग और डॉक्यूमेंट फोटो-स्कैन जैसी चीज़ें आराम से कर सकते हैं। टैबलेट में क्वॉड स्पीकर सिस्टम मिलता है, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। इससे वीडियो, म्यूजिक और फिल्में सुनना और भी मज़ेदार हो जाता है। Pad 8 में Xiaomi का HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

भारत में लॉन्च और उपलब्धता

Xiaomi ने 28 फरवरी 2026 को भारत में इस टैबलेट के आने की पुष्टि की है। टैबलेट भारत में Mi.com, Amazon, Flipkart और अधिकृत स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होंगे, लेकिन ऑफ़िशियल रिटेल डिटेल बाद में पता चलेगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।