200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, आते ही छा जाएगा यह मुड़ने वाला फोन, कीमत भी लीक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Xiaomi Mix Fold 5 बाजार में आते ही धूम मचा देगा। लॉन्च से पहले फोन के खास स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 200MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन की कीमत भी सामने आ गई है। देखें अपकमिंग फोन की कीमत और खासियत

200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, आते ही छा जाएगा यह मुड़ने वाला फोन, कीमत भी लीक

Xiaomi Mix Fold 5 के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इसके खास स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए। लीक में फोल्डेबल फोन की कीमत की जानकारी भी शामिल है। शाओमी मिक्स फोल्ड 5 में 200-मेगापिक्सेल कैमरा और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की खबर है। खबरें हैं कि फोल्डेबल में 6,000mAh की बैटरी होने की भी संभावना है और इसे Xring O3 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। नया मॉडल मिक्स फोल्ड 4 का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसे लगभग दो साल पहले किया गया था। तो नया मॉडल आपने साथ क्या-क्या खास ला सकता है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

Xiaomi Mix Fold 5 की खासियत (बेसिक स्पेसिफिकेशन्स)

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई पोस्ट शाओमी मिक्स फोल्ड 5 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में हिंट देती है। फोन के वर्तमान प्रोटोटाइप में 7.5- से 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले है और इसमें एडवांस्ड क्रीज-मिनिमाइजेशन तकनीक शामिल है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन मिनिमलाइज्ड है।

200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी भी

शाओमी के नेक्स्ट-जेनरेशन वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि Xiaomi Mix Fold 5 की बैटरी कैपेसिटी 6,000mAh या उससे ज्यादा होगी। बैटरी के वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने की संभावना है और फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही जा रही है। इसमें बेहतर वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग और नेक्स्ट-जेनरेशन चिप मिल सकती है, जिसके Xring O3 होने की संभावना है।

इतनी हो सकती है कीमत (लीक के अनुसार)

इसके अलावा, लीक में दावा किया गया है कि शाओमी मिक्स फोल्ड 5 की कीमत 10,000 युआन (लगभग 1,41,000 रुपये) के आसपास होगी, जो कि मिक्स फोल्ड 4 की कीमत से काफी ज्यादा होगी, जो 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 8,999 युआन (लगभग 1,03,000 रुपये) में आया था।

शाओमी ने अभी तक शाओमी मिक्स फोल्ड 5 के लिए आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले लीक से पता चला है कि फोन को अगस्त में चीन में पेश किया जाएगा। पिछले लीक से हिंट मिलता है कि फोन की कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1,31,000 रुपये) होगी। शाओमी मिक्स फोल्ड 5 के साथ, शाओमी को फोल्डेबल मार्केट में ऐप्पल के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन और सैमसंग की गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 सीरीज से मुकाबला करने की उम्मीद है।

पुराने मॉडल शाओमी मिक्स फोल्ड 4 की खासियत

शाओमी मिक्स फोल्ड 4, शाओमी का लेटेस्ट बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है। इसे जुलाई 2024 में 7.98-इंच एमोलेड इनर डिस्प्ले और 6.56-इंच कवर स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, दो 50-मेगापिक्सेल सेंसर समेत एक Leica-ब्रांडेड रियर कैमरा सेटअप, और 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100mAh की बैटरी पैक करता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।