Xiaomi ने लॉन्च किए तीन नए पावर बैंक, 165W तक चार्जिंग का सपोर्ट और स्पेशल लॉन्च ऑफर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Xiaomi ने 5000mAh, 10000mAh और 20000mAh कैपेसिटी वाले तीन नए पावर बैंक भारतीय मार्केट में लॉन्च किए हैं। इनपर खास लॉन्च ऑफर्स का फायदा भी दिया जा रहा है। 

Xiaomi_UltraThin_Magnetic_Power_Bank
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank पर खास ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

टेक ब्रैंड Xiaomi ने पोर्टेबल चार्जिंग सेगमेंट में तीन नए पावर बैंक लॉन्च किए हैं। कंपनी ने भारत में Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W, Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W और Xiaomi Power Bank 20000 165W पेश किए हैं। नई रेंज को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग से लेकर हाई-स्पीड वायर्ड चार्जिंग और मल्टी-डिवाइस चार्जिंग तक के विकल्प मिलते हैं।

सम्बंधित सुझाव

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000

जो यूजर्स हल्का और आसानी से साथ ले जाने वाला पावर बैंक चाहते हैं, उनके लिए Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W पेश किया गया है। इसकी सबसे खास बात इसका सिर्फ 6mm पतला डिजाइन और 98 ग्राम का है। कंपनी के मुताबिक, इसे रोजाना ऑफिस आने-जाने, छोटे सफर और चलते-फिरते इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।

इस पावर बैंक में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह compatible devices को मैग्नेटिक इंडक्शन के जरिए 15W तक वायरलेस चार्ज कर सकता है। वहीं, USB-C पोर्ट से 22.5W तक वायर्ड आउटपुट मिलता है। वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का एक साथ इस्तेमाल करने पर यह दो डिवाइस चार्ज कर सकता है, जिसमें USB-C से 7.5W और वायरलेस तरीके से 5W तक आउटपुट मिलता है। यह Radiant Orange, Glacier Silver और Graphite Black कलर्स में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Magnetic Power Bank 10000

साथ ही जिन यूजर्स को ज्यादा बैटरी क्षमता के साथ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग चाहिए, उनके लिए Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W लॉन्च किया गया है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है और यह लंबे वर्कडे, यात्रा या ऐसे समय के लिए बनाया गया है जब लंबे समय तक पावर आउटलेट उपलब्ध ना हो। इसमें Qi 2.2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसके जरिए 25W तक वायरलेस चार्जिंग की जा सकती है। इसमें 13N की मैग्नेटिक अट्रैक्शन क्षमता भी दी गई है।

Xiaomi_UltraThin_Magnetic_Power_Bank

मॉडल की एक खासियत इसका बिल्ट-इन USB-C केबल है। यानी अलग से चार्जिंग केबल ले जाने की जरूरत कम हो सकती है। वायर्ड चार्जिंग के जरिए यह 45W तक आउटपुट देता है। इसके अलावा QC 2.0, PD और PPS जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया गया है। यह White और Black कलर में आता है।

Xiaomi Power Bank 20000 165W

सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल Xiaomi Power Bank 20000 165W है। इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप और दूसरे डिवाइस भी चार्ज करने होते हैं। इसमें 20000mAh की बैटरी क्षमता दी गई है और यह मैक्सिमम 165W का कंबाइन्ड आउटपुट दे सकता है। इसके USB-C 1 पोर्ट से 120W तक आउटपुट मिलता है, जबकि USB-C 2 पोर्ट 45W तक चार्जिंग सपोर्ट करता है।

पावर बैंक में एक बिल्ट-इन USB-C केबल भी है, जो 120W तक आउटपुट दे सकती है। इसके अलावा USB-A पोर्ट भी दिया गया है, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इस पावर बैंक में कलर इंटेलिजेंट डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन पर बैटरी लेवल, चार्जिंग और डिस्चार्जिंग स्टेटस, अनुमानित समय और लो-करंट व खराबी से जुड़े इंडिकेटर्स देखे जा सकते हैं। कई डिवाइस को एक साथ चार्ज करते समय यह फीचर काम का हो सकता है।

यह मॉडल QC 3.5, PD 3.0 (PPS), BC 1.2 और Apple 2.4A जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इस वजह से इसे अलग-अलग तरह के कंपैटिबल डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत और खास ऑफर्स

भारत में Xiaomi के तीनों नए पावर बैंक्स को स्पेशल लिमिटेड-पीरियड लॉन्च ऑफर के साथ पेश किया गया है। Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W का MRP तो 5,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर में इसे 5,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह 11 सितंबर, 2026 से उपलब्ध होगा। वहीं Xiaomi Power Bank 20000 165W की असली कीमत 5,499 रुपये है और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह भी 11 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं, Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W का MRP तो 3,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर में इसे 3,699 रुपये में खरीदा जा सकेगा और इसकी सेल 15 सितंबर, 2026 से शुरू होगी। तीनों पावर बैंक Amazon.in, Flipkart, mi.com, Xiaomi retail stores, Swiggy Instamart, Blinkit और Zepto से खरीदे जा सकेंगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi ने लॉन्च किए तीन नए पावर बैंक, 165W तक चार्जिंग का सपोर्ट; इतनी है कीमत