भारत में लॉन्च हुई Redmi A7 सीरीज, लंबी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस का वादा; जानें कीमत
Xiaomi ने भारत में अपनी नई REDMI A7 और REDMI A7 Pro लॉन्च कर दी है। ये स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले, दमदार बैटरी और किफायती कीमत के साथ एंट्री-लेवल सेगमेंट में नए ऑप्शन की तरह आए हैं।

स्मार्टफोन मार्केट में अफॉर्डेबल और भरोसेमंद डिवाइसेज की डिमांड लगातार बढ़ रही है, और इसी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi ने अपनी नई REDMI A7 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो नए मॉडल्स REDMI A7 और REDMI A7 Pro शामिल हैं, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो कम बजट में अच्छी परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। आइए आपको इनके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
REDMI A7 में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जबकि REDMI A7 Pro में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने के दौरान ज्यादा स्मूद और फ्लूइड एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके साथ ही, TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है।
बैटरी और चार्जिंग दोनों में दम
दोनों स्मार्टफोन 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। साथ ही, 7.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर की मदद से आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। वहीं, स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है। REDMI A7 सीरीज में 64GB स्टोरेज के साथ LPDDR4X RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल RAM के साथ बढ़ाया भी जा सकता है। इसके साथ मल्टीटास्किंग और ऐप्स का इस्तेमाल स्मूद रहता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐसे हैं कैमरा और बाकी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए नई सीरीज में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो रोज के इस्तेमाल के लिए अच्छा है। इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 रेटिंग और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स इस लाइनअप को और प्रैक्टिकल बनाते हैं।
बता दें, REDMI A7 Pro में Google Gemini और Circle to Search जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इसके साथ ही, डुअल सिम सपोर्ट और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है।
इतनी रखी गई है इनकी कीमत
नए REDMI A7 (3GB + 64GB) की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है, वहीं REDMI A7 Pro (4GB + 64GB) भारतीय मार्केट में 11,499 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों नए स्मार्टफोन 23 अप्रैल से Mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Grey









