Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रैंड, अब बड़े होम अप्लायंसेज पर होगा फोकस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Xiaomi ने भारत में अपने होम और लाइफस्टाइल सब-ब्रैंड Mijia by Xiaomi की शुरुआत कर दी है। इसके तहत कंपनी स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स के साथ  जल्द ही बड़े होम अप्लायंसेज भी भारत में लॉन्च करेगी।

Xiaomi by Mijia
Xiaomi अब होम अप्लायंसेज लाने की तैयारी नए ब्रैंड के साथ कर रहा है।

Xiaomi India ने अपने 12 साल पूरे होने के मौके पर भारत में Mijia by Xiaomi सब-ब्रैंड की शुरुआत की है। Mijia कंपनी का होम और लाइफस्टाइल सब-ब्रैंड है, जिसके तहत भविष्य में स्मार्ट होम और बड़े बड़े होम अप्लायंसेज लॉन्च किए जाएंगे। इस कदम के साथ Xiaomi भारत में अपने Home Ecosystem को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Xiaomi के Home Ecosystem को मिलेगी नई पहचान

साल 2014 में भारत में एंट्री करने के बाद Xiaomi ने स्मार्टफोन ब्रैंड के रूप में शुरुआत की थी। पिछले 12 वर्षों में कंपनी ने Smart TV, टैबलेट, AIoT डिवाइसेज और कई अन्य स्मार्ट प्रोडक्ट्स के साथ अपनी मौजूदगी मजबूत की है। अब Mijia by Xiaomi की शुरुआत के साथ कंपनी अपने होम और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक नई पहचान देने जा रही है।

कंपनी के मुताबिक, अब से उसके होम और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स Mijia by Xiaomi ब्रैंडिंग के साथ आएंगे। हालांकि, इनमें Xiaomi Group की वही टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और क्वालिटी स्टैंडर्ड देखने को मिलेंगे।

Human × Car × Home स्ट्रेटजी पर बढ़ेगा फोकस

Xiaomi ने साल 2023 में ग्लोबल लेवल पर अपनी Human × Car × Home स्मार्ट इकोसिस्टम स्ट्रेटजी पेश की थी। यह Xiaomi HyperOS पर बेस्ड है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट होम डिवाइसेज और इलेक्ट्रिक व्हीइकल्स को एक ही इकोसिस्टम में जोड़ने का काम करती है।

भारत में कंपनी अब तक स्मार्टफोन, टैबलेट और Smart TV जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए 'Human' पोर्टफोलियो पर फोकस कर रही थी। अब Mijia की एंट्री के साथ कंपनी 'Home' पोर्टफोलियो को तेजी से विस्तार देगी, जिससे यूजर्स को एक बेहतर और अधिक कनेक्टेड स्मार्ट होम एक्सपीरियंस मिलेगा।

बड़े होम अप्लायंसेज भी किए जाएंगे लॉन्च

Xiaomi India ने कन्फर्म किया है कि Mijia by Xiaomi के साथ मौजूदा होम कैटेगरी, जैसे Air Purifiers, को और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी पहली बार भारत में बड़े होम अप्लायंसेज कैटेगरी में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी। आने वाले समय में Mijia ब्रैंड के साथ कई नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Xiaomi India COO ने क्या कहा?

Xiaomi India के Chief Operating Officer सुधिन माथुर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में कंपनी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के साथ लगातार आगे बढ़ी है। उनके अनुसार, Mijia by Xiaomi की शुरुआत भारत में कंपनी की Human × Car × Home स्ट्रेटजी के Home हिस्से को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मकसद भारतीय ग्राहकों तक ज्यादा स्मार्ट, क्लीन और बेहतर कनेक्टेड लिविंग एक्सपीरियंस पहुंचाना है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi भारत में लाया नया Mijia सब-ब्रैंड, अब लॉन्च होंगे बड़े होम अप्लायंसेज