₹29999 शुरुआती कीमत में 75 इंच तक के TV लाया ब्रांड, मिलेगी 4K क्वालिटी, साउंड भी धांसू
शाओमी ने भारत में Xiaomi 17T स्मार्टफोन के साथ नई FX Mini LED TV Series भी लॉन्च की है। सीरीज में अलग-अलग स्क्रीन साइज के चार मॉडल शामिल हैं। इन टीवी की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इनकी सेल कब से शुरू होगी, चलिए बताते हैं

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi 17T स्मार्टफोन के साथ अपने नए Smart TV भी लॉन्च किए हैं। दरअसल, शाओमी भारत में ऑन न्यू Xiaomi FX Mini LED TV Series लेकर आया है। कंपनी का कहना है यह टीवी सीरीज खासतौर से उन यूजर्स के लिए है जो बेहतर कंट्रास्ट, गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स और कंटेंट देखने का एक प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। टीवी बिल्ट-इन फायर टीवी के साथ आता है। कितनी है इसकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
Xiaomi FX Mini LED TV की खासियत
कंपनी ने नई Xiaomi FX Mini LED TV सीरीज में चार मॉडल को लॉन्च किया है। यह टीवी 43-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं। सभी मॉडल्स में HDR10+ सपोर्ट, फ्लिममेकर मोड और शाओमी के विविड पिक्चर इंजन 2 के साथ 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन पैनल दिया गया है। ये टीवी कंट्रास्ट को बेहतर बनाने और अलग-अलग तरह के कंटेंट में ज्यादा डीप ब्लैक और ज्यादा चमकदार हाइलाइट्स दिखाने के लिए लोकल डिमिंग जोन के साथ Full-Array Mini LED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल करते हैं।
शाओमी ने इसमें क्वाटम MagiQ टेक्नोलॉजी भी शामिल की है, जो QLED कलर रिप्रोडक्शन को मिनी एलईडी की सटीक लाइटिंग के साथ जोड़ती है। ये टीवी, DCI-P3 कलर गैमट का 93 प्रतिशत तक हिस्सा कवर करते हैं और 1.07 बिलियन तक कलर्स को सपोर्ट करते हैं। 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच वाले वेरिएंट में, गेम खेलने और स्पोर्ट्स देखने के अनुभव को और भी ज्यादा स्मूद बनाने के लिए DLG 120 हर्ट्ज गेम मोड, ऑटो लो लैंटेंसी मोड और MEMC टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi FX Mini LED सीरीज फायर टीवी ओएस पर चलती है, जिसमें 12,000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस मिलता है। यूजर्स को एलेक्सा वॉयस कंट्रोल, ऐप्पल एयरप्ले 2 सपोर्ट, पर्सनलाइज्ड प्रोफाइल, पैरेंटल कंट्रोल और 32GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलती है। इन टीवी में 2GB रैम के साथ क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर लगा है। दमदार साउंड के लिए, नए टीवी में डोल्बी ऑडियो, DTS और DTS वर्चुअल सपोर्ट दिया गया है। बड़े साइज वाले मॉडल्स में चार-ड्राइवर वाला स्पीकर सेटअप मिलता है।
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
11 जून से, यह नई टीवी सीरीज शाओमी स्टोर्स के साथ-साथ Amazon India पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगी। वैसे तो Xiaomi FX Mini LED सीरीज की कीमत 43-इंच मॉडल के लिए 32,999 रुपये, 55-इंच मॉडल के लिए 44,999 रुपये, 65 इंच मॉडल के लिए 64,999 रुपये और 75 इंच मॉडल के लिए 84,999 रुपये है। कंपनी सीमित समय के लिए इन्हें कम कीमत में बेच रही है।
लीमिटेड टाइम ऑफर में कीमत
43 इंच मॉडल: 29,999 रुपये
55 इंच मॉडल: 39,999 रुपये
65 इंच मॉडल: 59,999 रुपये
75 इंच मॉडल: 79,999 रुपये
इससे पहले की यह लिमिटेड टाइम ऑफर समाप्त हो जाए, सेल शुरू होते ही इन्हें खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


