Xiaomi Smart TV पर सबसे बढ़िया डील, ₹12000 से भी कम में सबसे बड़ा डिस्प्ले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शाओमी का बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी ग्राहकों को Amazon से तगड़े डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत छूट के चलते 12000 रुपये से भी कम रह गई है और यह Fire TV OS पर काम करता है। 

Xiaomi Frameless smart TV

भारतीय मार्केट में Xiaomi सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं बनाता बल्कि इसके Smart TV मॉडल्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। कंपनी बजट सेगमेंट में FireTV OS पर बेस्ड बड़ी स्क्रीन वाले प्रीमियम मॉडल्स ऑफर कर रही है, जिनमें से एक को और भी कम कीमत में खरीदने का मौका ग्राहकों को Amazon पर मिल रहा है। आप 12 हजार रुपये से भी कम में फ्रेमलेस डिजाइन वाला स्मार्ट टीवी घर ला सकते हैं।

कंपनी की F-सीरीज का स्मार्ट टीवी ग्राहकों को Alexa वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट ऑफर करता है और इसमें 20W क्षमता वाले डुअल स्पीकर्स Dolby Audio सपोर्ट के साथ आते हैं। खासियत यह है कि इस स्मार्ट टीवी में 1.5GB रैम के साथ Fire TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने से एकदम स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और ढेरों ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। एनर्जी एफिशिएंसी के लिए इसे 2-स्टार रेटिंग भी दी गई है।

खास ऑफर्स के साथ Xiaomi Smart TV सस्ता

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Xiaomi F Series SmartTV L32MB-FIN बड़े डिस्काउंट के बाद केवल 13,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। ग्राहक चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड्स की मदद से भुगतान करते हुए 1,500 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं, जिसके बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 11,999 रुपये रह जाएगा।

ऐसे हैं Xiaomi Smart TV के फीचर्स

शाओमी स्मार्ट टीवी HD Ready Smart TV 1366 x 768 रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें 2 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या हार्ड ड्राइव कनेक्ट कर सकते हैं। ब्लूटूथ और वाई-फाई की सुविधा के साथ यह टीवी Fire TV OS पर चलता है और Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar, YouTube समेत 12,000+ ऐप्स को सपोर्ट करता है।

टीवी के 20W स्पीकर Dolby Audio, DTS-HD और DTS Virtual X जैसी टेक्नोलॉजी के साथ दमदार साउंड आउटपुट देते हैं। HDR, HLG और Vivid Picture Engine इसकी पिक्चर क्वॉलिटी को और बेहतर बनाते हैं। साथ ही, Alexa वॉयस रिमोट और DTH व OTT को एक ही स्क्रीन से एक्सेस करने की सुविधा इसे और स्मार्ट बनाती है। इस टीवी पर एक साल की वारंटी मिलती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi Smart TV पर सबसे बढ़िया डील, ₹12000 से भी कम में सबसे बड़ा डिस्प्ले