Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi dual 32MP selfie camera phone on special discount of 14000 rupees on flipkart
मौका! 32+32MP डुअल सेल्फी कैमरा फोन पर 14 हजार रुपये की छूट, बेस्ट Xiaomi डील

मौका! 32+32MP डुअल सेल्फी कैमरा फोन पर 14 हजार रुपये की छूट, बेस्ट Xiaomi डील

संक्षेप:

शाओमी के धांसू सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन Xiaomi 14 CIVI को खास छूट पर खरीदने का मौका ग्राहकों को मिल रहा है। इस फोन को 14 हजार रुपये से ज्यादा की छूट पर खरीदा जा सकता है। 

Fri, 24 Oct 2025 10:12 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक के बाद एक इनोवेशंस देखने को मिलते हैं और नया दौर पावरफुल सेल्फी कैमरा फोन्स का है। अगर आप सेल्फी कैमरा से फोटो क्लिक करना और वीडियो रिकॉर्ड करना पसंद करते हैं तो Xiaomi 14 CIVI बेहतरीन डील ऑफर कर रहा है। इस फोन को लॉन्च प्राइस के मुकाबले 14 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi 14 CIVI की खासियत यह है कि इस फोन में सामने 32MP और 32MP डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है। इस सेटअप की मदद से अल्ट्रा-वाइड सेल्फी क्लिक की जा सकती हैं और हाई-रेजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प मिल रहा है। इस डिवाइस में बैक पैनल पर Leica की ब्रैंडिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस डिवाइस को खास तौर से अच्छी सेल्फी क्लिक करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें:Samsung अब नहीं लॉन्च करेगा ये वाला फोन, मार्केट में ग्राहक ना मिलना बना वजह

Xiaomi 14 CIVI पर खास ऑफर्स

शाओमी के सेल्फी कैमरा फोन को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट के लिए 27,490 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और यह फोन Flipkart पर खास डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन को 42,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था और इसपर 14 हजार रुपये से ज्यादा की छूट दी गई है। बैंक ऑफर्स के साथ इसपर अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में Xiaomi 14 CIVI पर 21,000 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। फोन अक्वा ब्लू, क्रूज ब्लू, माचा ग्रीन और हॉट पिंक जैसे कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स! Samsung और Motorola सब लिस्ट में

ऐसे हैं Xiaomi 14 CIVI के स्पेसिफिकेशंस

शाओमी डिवाइस में 6.55 इंच का हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है और अच्छी परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है। इस फोन के बैक पैनल पर 50MP मेन, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP के तीसरे सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने 32MP+32MP डुअल सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इस फोन में 4700mAh क्षमता वाली बैटपी फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।