Xiaomi 18 Fold लॉन्च: 7.58 इंच डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी; इतनी है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Xiaomi 18 Fold को चीन में 7.58-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, 200MP Leica कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Xiaomi 18 Fold
Xiaomi 18 Fold को अभी केवल चीन में लॉन्च किया गया है।

टेक ब्रैंड Xiaomi ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi 18 Fold को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन बड़े डिस्प्ले, दमदार कैमरा और कंपनी के नए Xring O3 चिपसेट के साथ आया है। फोन में 7.58 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जबकि बाहर की तरफ 5.38 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।

फोल्डेबल फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका डिस्प्ले है। Xiaomi 18 Fold में अंदर की तरफ 7.58 इंच का फोल्डेबल AMOLED पैनल दिया गया है। बाहर 5.38 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं। मेन डिस्प्ले में लो-पावर Pol-less टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बाहरी स्क्रीन को Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 से सुरक्षा मिलती है।

Xring O3 चिपसेट और 200MP कैमरा

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi ने अपने नए 3nm Xring O3 AI फ्लैगशिप प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। टॉप वेरिएंट में LPDDR6 RAM दी गई है। फोन Android 17 आधारित HyperOS 4 पर चलता है। फोन में Leica-backed ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।

200MP मेन कैमरे में f/1.7 अपर्चर और OIS मिलता है। पेरिस्कोप कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम और 7x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अंदर और बाहर दोनों तरफ 16MP कैमरे दिए गए हैं।

6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोल्डेबल फोन के हिसाब से इतनी बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास बनाती है। फोन की मोटाई अनफोल्ड होने पर सिर्फ 5.02mm और फोल्ड होने पर 10.68mm है। इसका वजन 219 ग्राम है। डिवाइस को IP58 और IP59 रेटिंग भी मिली है।

Xiaomi 18 Fold की कीमत

Xiaomi 18 Fold की चीन में शुरुआती कीमत CNY 10,999, यानी करीब 1.55 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। वहीं, टॉप मॉडल में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है और इसकी कीमत CNY 14,999 यानी लगभग 2.11 लाख रुपये है। इसके अलावा 16GB+1TB कॉन्फिगरेशन में Ceramic Special Edition भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत CNY 15,999 यानी करीब 2.25 लाख रुपये है। फोन Black, Nishino Red और Warm Gold White कलर में उपलब्ध होगा।

बता दें, फिलहाल Xiaomi ने Xiaomi 18 Fold को चीन में लॉन्च किया है और भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi 18 Fold लॉन्च: 7.58 इंच डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी