100W की तेजतर्रार स्पीड के साथ आएगा Xiaomi 17T, सामने आई इंडिया लॉन्च डिटेल

Mar 08, 2026 04:01 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Xiaomi 17T अब ताइवानी एनसीसी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यह भारत में अप्रैल या मई के आसपास लॉन्च हो सकता है।

100W की तेजतर्रार स्पीड के साथ आएगा Xiaomi 17T, सामने आई इंडिया लॉन्च डिटेल

Xiaomi अब अपनी स्मार्टफोन लाइनअप में नया फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17T को जोड़ने की तैयारी कर रही है। शाओमी लॉन्च से पहले फोन के लिए तमाम जरूरी सर्टिफिकेशन जुटा रहा है। अब, शाओमी 17T के ग्लोबल वेरिएंट को ताइवानी एनसीसी (नेशनल कम्युनिकेशंस कमीशन) सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिससे अपकमिंग फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी और चार्जिंग सपोर्ट ऑप्शन के बारे में भी पता चल गया है।

सामने आई Xiaomi 17T ग्लोबल वेरिएंट की डिटेल

डिवाइस NCC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर “2602EPTC0G” के साथ दिखाई दिया है। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन को मॉडल नंबर MDY-19-EX वाले चार्जिंग एडॉप्टर के साथ टेस्ट किया गया था, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट दिखाता है। चार्जिंग स्पेक्स के बारे में और बात करें तो, सर्टिफिकेशन Qi-स्टैंडर्ड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट को कन्फर्म करता है। वायरलेस पावर ट्रांसफर (WPT) टेस्टिंग 111.0–148.5 kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज दिखाता है, जो Qi वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ कम्पैटिबिलिटी को कन्फर्म करता है।

चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स के अलावा, कनेक्टिविटी ऑप्शन में WCDMA, 4G, और 5G सेलुलर नेटवर्क, ब्लूटूथ BR/EDR/LE, वाई-फाई 6E, और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।

इससे पहले, ग्लोबल वेरिएंट को Derka सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट किया गया था, जबकि इंडियन वेरिएंट को BIS पर लिस्ट किया गया था। DERKA सर्टिफिकेशन से पता चला कि डिवाइस EU और ग्रेट ब्रिटेन में लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही, HyperOS कोडबेस से कैमरा स्पेक्स भी सामने आए थे। इससे पता चलता है कि डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सेल OVX8000 मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सेल सैमसंग JN5D टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सेल OV13B अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। फ्रंट में, 32 मेगापिक्सेल का कैमरा होगा। कैमरा स्पेक्स को देखें, तो ये इसके पिछले मॉडल Xiaomi 15T से मिलते-जुलते हैं।

शाओमीटाइम पब्लिकेशन, जिसने HyperOS कोडबेस के जरिए ऊपर दी गई कैमरा डिटेल्स बताईं, ने यह भी बताया कि डिवाइस 6500mAh बैटरी/67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, ऊपर बताई गई डिटेल्स के अनुसार, Xiaomi 17T 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

भारत में कब लॉन्च होगा फोन

Xiaomi 17T

Xiaomi 17T के लॉन्च की बात करें तो, टिप्स्टर अभिषेक यादव का दावा है कि यह भारत में अप्रैल या मई के आसपास लॉन्च हो सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि Xiaomi Pad 8 और Xiaomi 17 सीरीज दोनों ही भारत में 11 और 10 तारीख को लॉन्च होंगे। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक पोस्ट में अपकमिंग Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत का भी हिंट दिया है। उन्होंने कहा- मुझे एक सोर्स से पता चला है कि Xiaomi 17 की कीमत भारत में 1,00,000 रुपये और Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,40,000 रुपये हो सकती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।