तहलका मचाने आया शाओमी का 'बाहुबली' फोन, इसमें 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी; कीमत भी कमाल

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Xiaomi 17 Max Launched With 8000mAh Battery, 200-Megapixel Camera: शाओमी ने अपने पोर्टफोलियो में एक पावरफुल फोन जोड़ा है। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 17 Max की। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

तहलका मचाने आया शाओमी का 'बाहुबली' फोन, इसमें 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी; कीमत भी कमाल

Xiaomi 17 Max Launched With 8000mAh Battery, 200-Megapixel Camera: शाओमी ने अपने पोर्टफोलियो में एक पावरफुल फोन जोड़ा है। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 17 Max की। कंपनी ने इसे गुरुवार को चीन में फ्लैगशिप Xiaomi 17 लाइनअप के पांचवें मॉडल के तौर पर लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने मई 2026 इवेंट के दौरान पेश किया था, जिसमें Xiaomi YU7 GT इलेक्ट्रिक कार, Xiaomi Band 10 Pro और Xiaomi Ear Clip TWS को भी पहली बार दिखाया गया था। Xiaomi 17 Max में वही ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट लगा है, जो इस लाइनअप के दूसरे स्मार्टफोन को भी पावर देता है। इसमें Leica द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसका मेन कैमरा 200-मेगापिक्सेल का है। इसके अलावा, Xiaomi 17 Max में Xiaomi 17 सीरीज के बाकी सभी फोन की तुलना में सबसे बड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

इतनी है Xiaomi 17 Max की कीमत

कंपनी ने फिलहाल इस फोन को अपने घरेलू बाजार यानी चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 4,799 युआन (लगभग 68,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है। वहीं, इसके हायर-एंड वेरिएंट, जिसमें 16GB रैम और 256GB स्टोरेज है की कीमत 5,099 युआन (लगभग 72,000 रुपये) और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,399 युआन (लगभग 76,000 रुपये) है। आखिर में, इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज है, की कीमत 5,799 युआन (लगभग 82,000 रुपये) रखी गई है।

Xiaomi 17 Max अभी चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और यह 25 मई को शाओमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे तीन कलर्स - पिक्सेल ब्लैक, स्काई ब्लू और व्हाइट में लॉन्च किया है।

Xiaomi 17 Max

चलिए एक नजर डालते हैं Xiaomi 17 Max की खासियत पर

200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार कैमरा और बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए, नए शाओमी 17 मैक्स में Leica द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200-मेगापिक्सेल (f/1.65) का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें सैमसंग HP9 सेंसर, 23mm फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलता है। इस फोन में 50-मेगापिक्सेल (f/2.4) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो 3x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही, इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/2.4) का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है, जो 102-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए, शाओमी 17 मैक्स में 32-मेगापिक्सेल (f/2.2) का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 4K/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। शाओमी 17 मैक्स में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हैवी रैम और तेजतर्रार प्रोसेसर भी

शाओमी 17 मैक्स में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है और 4.6 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस फोन में एड्रेनो जीपीयू, क्वालकॉम AI इंजन, 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता है। सेफ्टी के लिए Xiaomi 17 Max में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

स्मूद, चमकदार बड़ा एमोलेड डिस्प्ले

शाओमी 17 मैक्स एक डुअल सिम फोन है जो शाओमी के एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलता है। इस फोन में 6.9-इंच का 1.5K (1,200×2,608 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट, HDR Vivid, डोल्बी विजन और ड्रैगन क्रिस्टल 3.0 प्रोटेक्शन देता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।

लाइटवेट और ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास और नाविक का भी सपोर्ट मिलता है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, IR ब्लास्टर, कलर टेम्परेचर सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ई-कम्पास और बैरोमीटर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं। 225 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.9×77.6×8.2 एमएम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।