शाओमी ला रहा दो धांसू फोन, सीधे iPhone, Samsung को देंगे टक्कर, होश उड़ा देगी कीमत

Feb 12, 2026 08:08 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Xiaomi भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जो सीधे iPhone और Samsung के स्मार्टफोन्स से मुकाबला करेंगे। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 17 series स्मार्टफोन की। सीरीज में स्टैंडर्ड Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra वेरिएंट को लॉन्च करेगी।

शाओमी ला रहा दो धांसू फोन, सीधे iPhone, Samsung को देंगे टक्कर, होश उड़ा देगी कीमत

Xiaomi भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जो सीधे iPhone और Samsung के स्मार्टफोन्स से मुकाबला करेंगे। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 17 series स्मार्टफोन की, जो भारत में प्रीमियम प्राइसिंग के साथ आ सकते हैं। उम्मीद है कि शाओमी सीरीज में स्टैंडर्ड Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra वेरिएंट को लॉन्च करेगी। हालांकि इंडियन वेरिएंट्स की ऑफिशियल डिटेल्स अभी भी सीक्रेट हैं, लेकिन शुरुआती लीक्स और टिप्स्टर के दावों से इस बात के हिंट मिलने लगे हैं कि शाओमी इंडियन मार्केट के लिए स्टैंडर्ड Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की कीमत क्या रख सकती है, और खरीदार इस लाइनअप से क्या उम्मीद कर सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

इतनी होगी Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 17 की कीमत (संभावित)

टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के एक एक्स पोस्ट में किए गए नए दावे के मुताबिक, टिप्स्टर ने कहा कि स्टैंडर्ड Xiaomi 17 की कीमत लगभग 80,000 रुपये हो सकती है, जबकि Xiaomi 17 Ultra लगभग 1,25,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है। ये कीमतें अपने पहले के मॉडल्स की तुलना में काफी ज्यादा हैं, जिन्हें क्रमशः 64,999 रुपये और 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

xiaomi 17, xiaomi 17 ultra

इन iPhone और Samsung फोन्स से होगा मुकाबला

अगर कीमत का दावा सही है, तो शाओमी 17 अल्ट्रा को भारत में सैमसंग के गैलेक्सी S अल्ट्रा फोन और ऐप्पल के आईफोन प्रो मॉडल के मुकाबले में उतारा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा और आईफोन 17 प्रो के 256GB वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये और 1,34,900 रुपये थी।

इस बीच, आईफोन 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत भारत में 82,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि स्टैंडर्ड सैमसंग गैलेक्सी S25 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये से शुरू होती है।

पहले की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शाओमी 17 इंटरनेशनल मार्केट में 12GB रैम के साथ 256GB या 512GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर्स में भी उपलब्ध होगा। वहीं, शाओमी 17 अल्ट्रा के ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन्स में 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB कॉन्फिगरेशन के साथ आने की उम्मीद है।

अपकमिंग फोन की खासियत

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के चीनी वेरिएंट में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है। दोनों में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरे और 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अल्ट्रा मॉडल में 6.9-इंच 1.5K एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले और 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,800mAh की बैटरी है। शाओमी 17 में 6.3-इंच 1.5K OLED 120 हर्ट्ज स्क्रीन और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़xiaomi 17 and xiaomi 17 ultra india price leak may rival iPhone and samsung
;;;