दिखने में जबर्दस्त है Xiaomi 15T Pro, सामने आई तस्वीरें, 5500mAh बैटरी के साथ आ रहा फोन
शाओमी अपनी T-सीरीज के अगले फोन, Xiaomi 15T और 15T Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी 15T प्रो की रियल लाइफ तस्वीरें पहली बार सामने आ गई है, जिसमें फोन का खूबसूरत लुक नजर आ रहा है। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास और कितनी होगी कीमत, डिटेल में जानिए
शाओमी अपनी T-सीरीज के अगले फोन, Xiaomi 15T और 15T Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। दोनों डिवाइसेस के बारे में अफवाहें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि इसके बेस मॉडल 15T की शुरुआती कीमत €649 (करीब 66,500 रुपये) और प्रो मॉडल की शुरुआती कीमत €799 (करीब 81,700 रुपये) होने की उम्मीद है। अगर आप भी इन फोन्स के लॉन्च होने का इंतजार कर रहें हैं, तो यह खबर आपके लिए है। शाओमी 15T प्रो की रियल लाइफ तस्वीरें पहली बार सामने आ गई है, जिसमें फोन का खूबसूरत लुक नजर आ रहा है।

गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक TikTok यूजर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें Xiaomi 15T Pro को आगे और पीछे से दिखाया गया है, और इसमें रियर पैनल पर कॉपर जैसा फिनिश दिखाई दे रहा है।
कैमरा आइलैंड ऊपरी बाएं कोने में स्थित है, जो स्क्वायर शेप में है और इसके चारों कोने कर्व है। कैमरा मॉड्यूल पर Leica ब्रांडिंग भी दिखाई दे रही है, जिससे यह हिंट मिलता है कि फोन का कैमरा Leica द्वारा ट्यून किया गया है।
अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा?
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, फोन में 50-मेगापिक्सेल का ओमनीविजन OVX9100 प्राइमरी कैमरा, 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50-मेगापिक्सेल का सैमसंग JN5 टेलीफोटो कैमरा होने की अफवाह है। आगे की तरफ, सेल्फी के लिए, फोन में सैमसंग S5KKDS सेंसर हो सकता है, जो 32 मेगापिक्सेल का हो सकता है।
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट, 12GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज हो सकता है। 128GB मॉडल की कीमत €799 (करीब 81,700 रुपये), जबकि 256GB मॉडल की कीमत €899 (करीब 92,000 रुपये) हो सकती है। कहा जा रहा है कि प्रो मॉडल कुछ बाजारों में 1TB वेरिएंट भी उपलब्ध हो सकता है।
फोन में 5500mAh की बैटरी हो सकती है जो 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कहा जा रहा है कि फोन मेटल फ्रेम के साथ आएगा और इसे IP69 रेटिंग दी जाएगी।
वहीं, स्टैंडर्ड Xiaomi 15T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €649 (करीब 66,500 रुपये) होने की उम्मीद है। यह तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हो सकता है: गोल्ड, ग्रे और ब्लैक। दोनों फोन पहले ही कई सर्टिफिकेशन डेटाबेस में दिखाई दे चुके हैं, जिससे हिंट मिलता है कि यह जल्द आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ें

