₹15,000 से कम में स्मार्ट होम थिएटर: OTT ऐप्स के साथ घर बनेगा सिनेमा हॉल

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

XElectron का Luminex Smart Projector केवल 14,990 रुपये में एक किफायती होम थिएटर एक्सपीरियंस देता है, जिसमें इनबिल्ट OTT ऐप्स और 1080p क्वालिटी मिलती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

₹15,000 से कम में स्मार्ट होम थिएटर: OTT ऐप्स के साथ घर बनेगा सिनेमा हॉल

टेक कंपनी XElectron ने अपना लेटेस्ट स्मार्ट प्रोडक्ट Luminex Smart Projector भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह प्रोजेक्टर खासतौर से उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो अपने घर को एक स्मार्ट और प्रीमियम एंटरटेनमेंट हब में बदलना चाहते हैं। 14,990 रुपये कीमत में आने वाला यह डिवाइस ना सिर्फ अफॉर्डेबल है, बल्कि अपने सेगमेंट में कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जो इसे एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं।

सम्बंधित सुझाव

प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका Official Whale OS इंटीग्रेशन है। अक्सर इस प्राइस रेंज के प्रोजेक्टर्स में यूजर्स को OTT कंटेंट देखने के लिए एक्स्ट्रा डिवाइस की जरूरत पड़ती है, लेकिन Luminex के साथ ऐसा नहीं है। इसमें पहले से ही Netflix, Prime Video, YouTube, Zee5, SonyLIV और Jio Hotstar जैसे सर्टिफाइड ऐप्स मिलते हैं। इससे यूजर्स को बिना किसी लैग या क्वॉलिटी इश्यू के सीधे प्रोजेक्टर से ही स्ट्रीमिंग का स्मूद अनुभव मिलता है।

मिलता है Full HD रेजॉल्यूशन

पिक्चर क्वॉलिटी की बात करें तो Luminex Smart Projector Native Full HD (1080p) रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 4K कंटेंट को डिकोड करने में सक्षम है। यह 250 इंच तक की स्क्रीन साइज सपोर्ट करता है, जिससे किसी भी कमरे को बड़े थिएटर में बदला जा सकता है। ब्राइट और शार्प विजुअल्स के साथ यह प्रोजेक्टर मूवीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए शानदार एक्सपीरियंस देता है।

सम्बंधित सुझाव

स्मार्ट फीचर्स वाला एक्सपीरियंस

डिजाइन के मामले में भी यह प्रोजेक्टर काफी अलग है और इसका 180 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन इसे बेहद फ्लेक्सिबल बनाता है। यूजर्स इसे आसानी से दीवार के साथ-साथ छत पर भी प्रोजेक्ट कर सकते हैं। यूजर एक्सपीरियंस को आसान बनाने के लिए इसमें कई ऑटोमैटिक फीचर्स दिए गए हैं। Auto Focus, Auto Keystone Correction, Auto Screen Alignment और Obstacle Avoidance जैसे फीचर्स प्रोजेक्टर को खुद ही सही एंगल और फोकस सेट करने में मदद करते हैं।

साफ है कि यूजर को बार-बार मैन्युअल सेटिंग्स में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा, और इंस्टॉलेशन लगभग प्लग-एंड-प्ले जैसा आसान हो जाता है।

मिलते हैं ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्शंस

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual-Band Wi-Fi दिया गया है, जिससे AirPlay और Miracast के जरिए स्क्रीन मिररिंग आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा Bluetooth 5.2 सपोर्ट की मदद से यूजर्स वायरलेस स्पीकर्स या हेडफोन्स से बेहतर ऑडियो अनुभव ले सकते हैं। HDMI और USB पोर्ट्स के जरिए इसे लैपटॉप, सेट-टॉप बॉक्स या गेमिंग कंसोल से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।