घर की खूबसूरती बढ़ाएगा यह डिजिटल फोटो फ्रेम, इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले; इतनी है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

XElectron ने भारतीय बाजार में 15.6 इंच का बड़ा डिजिटल फोटो फ्रेम लॉन्च कर किया है। यह फेस्टिव सीजन में अपने घर को सजाने के लिए या अपनों को तोहफे में देने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। फिलहाल कंपनी इसे डिस्काउंट प्राइस पर बेच रही है। देखें कीमत और खासियत

xelectron digital photo frame
XElectron 15.6-इंच का बड़ा डिजिटल फोटो फ्रेम Amazon India और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 10,990 रुपये की फेस्टिव कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपने घर को खूबसूरत लुक देने के लिए एक मॉडर्न डेकोरेटिव प्रोडक्ट तलाश रहे हैं, तो XElectron का स्मार्ट फ्रेम एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, XElectron ने भारतीय बाजार में अपना 15.6-इंच का बड़ा डिजिटल फोटो फ्रेम लॉन्च कर किया है, जो फेस्टिव सीजन में तोहफे के तौर पर देने के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह फोटो फ्रेम असल में एक बड़ा फुल एचडी डिस्प्ले है, जो स्मार्ट फोटो-शेयरिंग फीचर्स और लकड़ी जैसे दिखने वाले बेजेल्स के साथ आता है और यह फ्रेम घर की सजावट में एक पर्सनल टच जोड़ते हुए आपकी प्यारी यादों को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाता है। आप ऐप की मदद से कहीं से भी फोटो चेंज कर सकते हैं और मौके के हिसाब से अपने पसंद की तस्वीरें लगा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ऐप की मदद से आप अलग शहरों में रह रहे अपनों के साथ फोटो शेयर कर सकते हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या क्या खास है, चलिए बताते हैं…

सम्बंधित सुझाव

xelectron digital photo frame

डिजिटल फोटो फ्रेम की खासियत

कंपनी का कहना है कि परिवारों को फोटो के जरिए जुड़े रहने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए इस फ्रेम में 1920×1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन वाला 15.6-इंच का फुल एचडी आईपीएस टचस्क्रीन, वाई-फाई कनेक्टिविटी और 32GB की इन-बिल्ट स्टोरेज है, यानी आप इसके स्टोरेज में अपनी पसंदीदा तस्वीरों का कलेक्शन भी सेव करके रख सकते हैं। कंपनी का कहना है कि एक खास Frameo ऐप के साथ काम करने वाला यह फ्रेम यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से दूर से ही फोटो शेयर करने की सुविधा देता है, जिससे अलग-अलग शहरों में रहने वाले अपनों के लिए फोटो शेयर करना आसान हो जाता है।

xelectron digital photo frame

इसमें एसडी कार्ड स्लॉट और USB Type-A और Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिलते हैं, जबकि लकड़ी जैसा दिखने वाला बेजेल इसे एक क्लासिक लुक देता है जो घर के अलग-अलग तरह के इंटीरियर के साथ घुल मिल जाता है। टेक्नोलॉजी और पर्सनलाइजेशन के कॉम्बीनेशन से बना यह फ्रेम दिवाली, फैमिली फंक्शन्स और अन्य खास मौकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। इसमें ऑटो प्लेईंग स्लाइड शो का फीचर भी है, जिससे तस्वीरें अपने आप बदलती रहती हैं।

xelectron digital photo frame

कीमत और कहां से खरीदें

ग्राहक इसे पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीद सकते हैं। XElectron का 15.6-इंच स्क्रीन वाला यह बड़ा डिजिटल फोटो फ्रेम Amazon India और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 10,990 रुपये की फेस्टिव कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इस फ्रेम की वास्तविक कीमत 11,990 रुपये है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़घर की खूबसूरती बढ़ाएगा यह डिजिटल फोटो फ्रेम, इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले; डिटेल