घर में मिलेगा थिएटर जैसी बड़ी स्क्रीन का मजा, गजब है ये छोटा सा डिवाइस, साउंड 20W का

Feb 10, 2026 04:55 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Xelectron ने भारत में अपना नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसका नाम iProjector 3 Plus है। यह प्रोजेक्टर यूजर्स को घर में पावरफुल और प्रोफेश्नल थिएटर सेटअप ऑफर करता है। इसे आप अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

घर में मिलेगा थिएटर जैसी बड़ी स्क्रीन का मजा, गजब है ये छोटा सा डिवाइस, साउंड 20W का

Xelectron ने भारत में अपना नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसका नाम iProjector 3 Plus है। यह फुल एचडी प्रोजेक्टर 1080 पिक्सल के नेटिव रेजॉलूशन और 4K सपोर्ट के साथ आता है। प्रोजेक्टर की कीमत 27990 रुपये है। इसकी सेल शुरू हो गई है। आप इसे अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट के अलावा सेलेक्ट रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। यह प्रोजेक्टर यूजर्स को घर में पावरफुल और प्रोफेश्नल थिएटर सेटअप ऑफर करता है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

सम्बंधित सुझाव

iProjector 3 Plus फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इस प्रोजेक्टर को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो बिना तामझाम वाले सेटअप और अडिशनल स्ट्रीमिंग डिवाइसेज के बिना हाई-क्वॉलिटी विजुअल का मजा लेना चाहते हैं। नेटिव फुल एचडी रेजॉलूशन और 4K सपोर्ट के साथ यह प्रोजेक्टर स्पोर्ट्स, मूवी, सीरीज और गेमिंग के लिए शार्प विजुअल देकर यूजर्स के एक्सपीरियंस को जबर्दस्त बना देता है। प्रोजेक्टर 300 इंच तक की स्क्रीन ऑफर करता है। यह प्रोजेक्टर ऑफिशियल गूगल टीवी पर काम करता है। यह प्रोजेक्टर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म का डायरेक्ट ऐक्सेस देता है।

projector

डेली यूज को आसान बनाने के लिए, iProjector 3 Plus में ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑटो स्क्रीन फिट और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे फीचर दिए गए हैं। ये फीचर ऑटोमैटिकली फोटो को अडजस्ट करते हैं, ताकि प्रोजेक्टर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने या अलग-अलग कमरों में रखने पर भी सही और फ्रेम्ड इमेज दिखाई दे।

सम्बंधित सुझाव

25000 ल्यूमेंस (2000 ANSI) की ब्राइटनेस रेटिंग के साथ, प्रोजेक्टर नॉर्मल होम लाइटिंग कंडीशन में भी अच्छा परफॉर्म करता है, जिससे व्यूअर पूरी तरह से अंधेरे कमरे की जरूरत के बिना मैच और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। दमदार साउंड के लिए इसमें 20 वॉट के बिल्ट-इन स्पीकर दिए गए हैं। प्रोजेक्टर ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको वाई-फाई 6 भी मिलेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।