Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़X Goes Down Globally in India Thousands of Users Report Errors While Loading Posts
भारत में X (Twitter) हुआ डाउन, ढेरों शहरों में हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

भारत में X (Twitter) हुआ डाउन, ढेरों शहरों में हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

संक्षेप:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) मंगलवार शाम दुनियाभर में डाउन हो गया, जिससे हजारों यूजर्स को पोस्ट देखने और फीड लोड करने में दिक्कत हुई। भारत समेत कई देशों में ऐप और वेबसाइट दोनों ठीक से काम नहीं कर रहे थे।

Jan 13, 2026 08:47 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) मंगलवार शाम एक बड़े आउटेज का सामना करता नजर आया। अमेरिका समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत की कि वे ना तो पोस्ट देख पा रहे हैं और ना ही नए अपडेट शेयर कर पा रहे हैं। प्लेटफॉर्म के कई फीचर्स ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हुई।

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, यूजर्स ने कंटेंट लोड ना होने, टाइमलाइन ब्लैंक दिखने और पोस्ट करने में फेल होने जैसी दिक्कतें रिपोर्ट कीं। हालांकि, इस तकनीकी खामी की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है और कंपनी की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:कभी हर फोन और कंप्यूटर में थे, अब हमेशा के लिए बंद हो गए ये टेक सेवाएं और ऐप्स

भारत में हजारों यूजर्स हुए परेशान

ग्लोबल आउटेज का असर मंगलवार को सिर्फ अमेरिका तक सीमित ना रहकर भारत में भी देखने को मिला। Downdetector पर कुछ ही समय में 5000 से ज्यादा शिकायतें रिपोर्ट की गईं, जो एक बड़े आउटेज की ओर इशारा करती हैं। भारत में रात 8 बजकर 10 मिनट तक रिपोर्ट्स की संख्या 24,000 के पार पहुंच चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार, करीब 59 प्रतिशत यूजर्स ने X ऐप से जुड़ी समस्याएं बताईं, जबकि 25 प्रतिशत लोगों को वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत हुई। वहीं, लगभग 15 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उनकी फीड बिल्कुल भी लोड नहीं हो रही थी। इसका मतलब है कि समस्या सिर्फ किसी एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं थी।

ये भी पढ़ें:महिलाओं की तस्वीरें बदलकर बिकिनी पहना रहा AI, Grok टूल पर दुनिया भर में हंगामा

इन शहरों में सबसे ज्यादा दिखा असर

Downdetector.in के आउटेज मैप से यह भी साफ हुआ है कि भारत के कई बड़े शहर इस आउटेज से प्रभावित हुए। दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों से लगातार शिकायतें सामने आईं, जिससे यह साफ है कि यह आउटेज बड़े स्तर पर था। उम्मीद है कि जल्द ही सेवाएं सामान्य हो जाएंगी और उस आउटेज को फिक्स किया जाएगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।