अचानक ठप हो गईं X (Twitter) की सेवाएं! लाखों यूजर्स नहीं कर पा रहे इस्तेमाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) इस समय भारत समेत कई देशों में डाउन है और लाखों यूजर्स को टाइमलाइन लोड होने में दिक्कत आ रही है। Downdetector पर शिकायतों में बढ़त देखने को मिली है।

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) इस समय कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया है। दुनिया भर से लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनकी टाइमलाइन लोड नहीं हो रही, पोस्ट दिखाई नहीं दे रहे और ऐप बार-बार एरर मेसेज दिखा रहा है। अचानक आई इस तकनीकी खराबी ने लाखों भारतीय यूजर्स को भी प्रभावित किया है।
भारत में भी कई लोगों को 'Something went wrong', 'Reload' या 'Try again later' जैसे मेसेज दिखाई दे रहे हैं। साथ ही टाइमलाइन लोड नहीं हो रही। मौजूदा ट्रेंड्स पर क्लिक करने पर भी पोस्ट नहीं दिखाई दे रहे। कुछ यूजर्स तो लॉग-इन तक नहीं कर पा रहे, जबकि कई लोगों की फीड खाली दिख रही है। दिक्कत सिर्फ मोबाइल ऐप तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि वेब वर्जन पर भी यही परेशानी सामने आ रही है।
कई यूजर्स ने रिपोर्ट कीं शिकायतें
रियल-टाइम आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर अचानक शिकायतों की संख्या में बढ़त दर्ज की गई है। हजारों यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि यह प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहा। ग्राफ में आई तेज बढ़त इस बात का संकेत देती है कि यह लोकल नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर तकनीकी दिक्कत हो सकती है।
बता दें, भारत, अमेरिका और यूरोप सहित कई देशों से एक जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि डायरेक्ट मेसेज काम नहीं कर रहे, जबकि कई लोग नई पोस्ट पब्लिश नहीं कर पा रहे। इस दौरान अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ठीक से काम कर रहे हैं और यूजर्स उनपर X के डाउन होने के बारे में पोस्ट कर रहे हैं।
जल्द सामान्य हो सकती हैं सेवाएं
फिलहाल कंपनी की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह साफ नहीं है कि समस्या सर्वर से जुड़ी है, नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर से या किसी तकनीकी अपडेट के चलते सामने आई है। हालांकि पहले भी प्लेटफॉर्म को इसी तरह की अस्थाई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। संभव है कि कुछ देर में इस दिक्कत को फिक्स किया जाए और सेवाएं सामान्य रूप से काम करने लगें।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




