पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिका यह iPhone, अब सीधे 11,000 रुपये की छूट; यहां मिल रहा ऑफर

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Flipkart 'SASA LELE' Sale सभी ग्राहकों के लिए 9 मई से शुरू होने जा रही है। सेल में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला पॉपुलर iPhone 16 मॉडल बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ऑफर्स के बाद सेल में कितना सस्ता मिल रहा है आईफोन, चलिए बताते हैं

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिका यह iPhone, अब सीधे 11,000 रुपये की छूट; यहां मिल रहा ऑफर

Flipkart 'SASA LELE' Sale सभी ग्राहकों के लिए 9 मई से शुरू होने जा रही है। इस सेल में Apple, Google और Samsung जैसे टॉप ब्रांड्स के प्रीमियम स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट पर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने सेल शुरू होने से पहले ही लगभग सभी डील्स का खुलासा कर दिया है। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और iPhone भी आपकी लिस्ट में है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सेल में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला पॉपुलर आईफोन मॉडल बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं iPhone 16 की, जो 2025 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन मॉडल था। सेल में कितना सस्ता मिल रहा है यह फोन, चलिए डिटेल में जानते हैं...

सेल में इतना सस्ता मिल रहा iPhone 16

फ्लिपकार्ट ने टीज किया है कि सेल में iPhone 16 ऑफर्स के बाद 58,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। वैसे यह फोन 62,900 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है, जबकि इसकी एमआरपी 69,900 रुपये है। यानी फोन अपनी ओरिजनल कीमत से पूरे 11,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 16 असल में सितंबर 2024 में 79,900 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन, सितंबर 2025 में iPhone 17 के आने के बाद इसकी कीमत में 10,000 रुपये की कटौती कर दी गई थी। तब से यह 69,900 रुपये में बिक रहा है। यानी सेल में यह फोन अपनी ओरिजनल लॉन्च प्राइस से 21,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

worlds best selling iPhone 16 price drops by rs 11000

स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट के अलावा, Flipkart इस सेल के दौरान बैंक-एक्सक्लूसिव ऑफर्स देकर इस डील को और भी आकर्षक बना रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिलेगी, और यह फायदा EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा।

iPhone 16 की खासियत

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, iPhone 16 साल 2025 का दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था। कीमत में कमी से इसकी बिक्री और भी बढ़ सकती है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, iPhone 16 में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह पैनल हाई ब्राइटनेस मोड में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1000 निट्स की टिपिकल ब्राइटनेस देता है। डिजाइन के मामले में, iPhone 16 का वजन 170 ग्राम है और इसमें आगे और पीछे ग्लास के साथ एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।

यह आईफोन ऐप्पल के A18 चिपसेट से चलता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। iPhone 16 में शुरू से ही iOS 18 मिलता है और इसे iOS 26.4.2 तक अपग्रेड किया जा सकता है। यह 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है, और इन सभी के साथ 8GB रैम दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए, आईफोन 16 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें सेंसर-शिफ्ट OIS के साथ 48-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सामने की तरफ, इसमें 12-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 3561mAh की बैटरी है, जो वायर्ड PD 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 25W वायरलेस मैगसेफ और Qi2 चार्जिंग के साथ-साथ 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Flipkart 'SASA LELE' Sale में अन्य आईफोन मॉडल्स भी भारी डिस्काउंट पर मिलेंगे:

सेल में iPhone 17 ऑफर्स के बाद 71,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। iPhone 17 मॉडल 51,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर, iPhone 16e मॉडल 55,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर, iPhone 16 Plus मॉडल 73,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर और iPhone 17e मॉडल 60,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। प्रीमियम मॉडल्स की बात करें तो, iPhone 17 Pro मॉडल 1,09,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर, iPhone 17 Pro Max मॉडल 1,24,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर और iPhone Air मॉडल 95,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।