
₹10,999 शुरुआती कीमत में 65 इंच तक स्क्रीन, 80W तक साउंड वाले Smart TV लाया ब्रांड, बिक्री शुरू
Wobble Smart TV Launched in India: Wobble ने भारत में अपने लेटेस्ट X और K-सीरीज स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। सीरीज में 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी मॉडल शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। देखें अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत
Wobble Smart TV Launched in India: घर में सिनेमा हॉल जैसा मजा लेने के लिए बड़ा Smart TV खरीदने का प्लान है लेकिन बजट टाइट है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडकल टेक्नोलॉजीज के भारतीय होमग्रोन ब्रांड Wobble ने भारत में अपने लेटेस्ट X और K-सीरीज स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। वोबल X-सीरीज को गेमिंग-फोकस्ड टीवी लाइनअप के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें 55-इंच तक का अल्ट्रा QLED डिस्प्ले है। यह DynamIQ डुअल प्रोसेसर और 80W स्पीकर्स के साथ आता है। वहीं, वोबल K-सीरीज 65-इंच तक के डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें गूगल टीवी प्लेटफॉर्म और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत और इन टीवी में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं..
इतनी है अलग-अलग मॉडल की शुरुआती कीमत
भारत में वोबल X-सीरीज की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, वोबल K-सीरीज की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। वोबल X और K-सीरीज के टीवी भारत में Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Wobble X-Series (फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार)
43 इंच QLED UHD (4K) मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है।
50 इंच QLED UHD (4K) मॉडल की कीमत 30,499 रुपये है।
55 इंच QLED UHD (4K) मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।
Wobble K-Series (फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार)
32 इंच HD Ready LED मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है।
40 इंच FHD LED मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है।
43 इंच FHD LED मॉडल की कीमत 17,499 रुपये है।
43 इंच UHD (4K) LED मॉडल की कीमत 20,499 रुपये है।
55 इंच UHD (4K) LED मॉडल की कीमत 29,499 रुपये है।
65 इंच UHD (4K) LED मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है।
वोबल X-सीरीज, K-सीरीज टीवी की खासियत
वोबल X-सीरीज के टीवी अल्ट्रा QLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 1.07 बिलियन कलर रिप्रोडक्शन तक सपोर्ट करते हैं। इनमें मेटल फिनिश और फ्रेमलेस डिजाइन है। कंपनी के अनुसार, X-सीरीज के टीवी गेमर्स के लिए बनाए गए हैं, जिनमें मोशन एस्टिमेशन और मोशन कंपनसेशन (MEMC) जैसे फीचर्स हैं, जो स्क्रीन टियरिंग को कम करते हैं और तेज गेमिंग के दौरान स्मूथ विजुअल्स सुनिश्चित करते हैं।
इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड है, जो कम्पैटिबल डिवाइस डिटेक्ट होने पर टीवी को अपने आप सबसे कम लेटेंसी सेटिंग पर स्विच कर देता है। इसके अलावा, इसमें 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR), एचडीएमआई 2.1, eARC और डुअल-बैंड वाई-फाई का भी सपोर्ट है। इन मॉडल्स में डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है।
वोबल की X-सीरीज में DynamIQ डुअल प्रोसेसर है जिसमें Arm Cortex-A75 और Cortex-A55 CPU हैं। कंपनी का दावा है कि उसने बेहतर पिक्चर और परफॉर्मेंस के लिए टीवी में AI आउटपुट प्रोसेसिंग सिस्टम लगाया है, साथ ही इसमें डुअल वूफर, एम्प्लीफायर और ट्वीटर वाले 80W स्पीकर भी हैं।
वहीं, वोबल K-सीरीज के टीवी ज्यादा किफायती ऑप्शन हैं। ये टीवी जेमिनी इंटीग्रेशन के साथ Google TV 5.0 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, साथ ही इनमें हायर-एंड X-सीरीज वाले ही ALLM और MEMC फीचर्स भी हैं। इनमें कनेक्टिविटी के ऑप्शन भी वही हैं। वोबल K-सीरीज में 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और डॉल्बी एटमॉस और विजन सपोर्ट होने का दावा किया गया है, साथ ही इसमें 40W तक के स्पीकर हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




