महिलाओं के लिए नई सुविधा, Kavach Number से रिचार्ज करें फोन, लीक नहीं होगा पर्सनल नंबर

Mar 08, 2026 10:00 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

BSNL Kavach Number: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीएसएनएल ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक खास सुविधा शुरू की है। कंपनी ने इसे BSNL Kavach Number नाम दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह महिलाओं के फोन नंबर के कवच का काम करेगी।

महिलाओं के लिए नई सुविधा, Kavach Number से रिचार्ज करें फोन, लीक नहीं होगा पर्सनल नंबर

BSNL Kavach Number: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीएसएनएल ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक खास सुविधा शुरू की है। कंपनी ने इसे BSNL Kavach Number नाम दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह महिलाओं के फोन नंबर के कवच का काम करेगी। यह कवच नंबर उनके असली नंबर को लीक होने से और गलत हाथों में लगने से बचाएगा।

दरअसल, कई बार महिलाओं को शॉपिंग, रिचार्ज या अन्य कामों को करने के लिए अपना पर्सनल नंबर शेयर करना पड़ता है, और अगर ऐसे में उनका पर्सनल नंबर किसी गलत हाथ में लग जाए, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने महिला दिवस के अवसर पर कवच नंबर सुविधा शुरू की है। कैसे काम करेगी यह सुविधा और इससे क्या फायदा होगा, चलिए जानते हैं...

असली नंबर छिपा देगा, कवच नंबर से काम होगा

BSNL Kavach Number, बीएसएनएल की एक नई सुविधा है, जो मुख्य रूप से महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए लॉन्च की गई है। यह एक विशेष 10-अंकों का अस्थायी या वैकल्पिक नंबर (जैसे 11XXXXXXXX) होता है, जो आपके असली मोबाइल नंबर से जुड़ा होता है। यह कवच नंबर SMS के माध्यम से यूजर को मिलेगा। इसका फायदा यह है कि आपको रिचार्ज या अन्य ट्रांजेक्शन करते समय अपना असली नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बजाय आप कवच नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पर्सनल नंबर पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और फ्रॉड/स्टॉकिंग जैसी समस्याओं से भी बचाव होगा। यानी अब पर्सनल नंबर शेयर किए बिना रिचार्ज किया जा सकेगा। इस सुविधा को महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है।

BSNL Kavach Number

यह सुविधा ऐसी महिलाओं के लिए कारगर साबित होगी, जो रिटेल स्टोर पर जाकर फोन नंबर रिचार्ज करवाती है। ऐसे में उन्हें अब रियल नंबर नहीं देना पड़ेगा। कवच नंबर देने से उनका काम हो जाएगा और उनका नंबर लीक नहीं होगा और हमेशा सुरक्षित रहेगा।

कंपनी का ट्वीट

BSNL Kavach Number

अगर आप अपना BSNL Kavach Number एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट, नजदीकी ऑफिस या फिरे बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के माध्यम से इसकी जानकारी ले सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।