Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Winter Power-Saving Tips Here is How Smart Heaters and Geysers Can Cut Your Electricity Bill
ठंड में गीजर और हीटर बढ़ा रहे बिजली का बिल? ये ट्रिक आजमाते ही होगा कंट्रोल

ठंड में गीजर और हीटर बढ़ा रहे बिजली का बिल? ये ट्रिक आजमाते ही होगा कंट्रोल

संक्षेप:

हीटर और गीजर को स्मार्ट बनाकर आप बिजली के बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं। आइए बताएं कि इसका तरीका क्या है और बिल कैसे बचाया जा सकता है। 

Dec 20, 2025 01:59 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

ठंड के मौसम में गर्माहट देने वाले होम अप्लायंसेज, जैसे-हीटर, गीजर और ब्लोअर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ये ठंड से राहत जरूर देते हैं लेकिन इसकी वजह से बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। अगर आप महीने के आखिर में बिल देखकर झटका नहीं खाना चाहते तो स्मार्ट ट्रिक आपका काम आसान बना सकती है और बिल कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

सम्बंधित सुझाव

ऐसे बिजली बचाते हैं स्मार्ट डिवाइस

मार्केट में स्मार्ट गीजर और स्मार्ट हीटर आ चुके हैं, जिनमें WiFi कनेक्टिविटी से लेकर ऑटो कट-ऑफ और शेड्यूलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन डिवाइसेज की खासियत यह है कि इन्हें फोन से कंट्रोल करते हुए तय वक्त के लिए ही ऑन किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, आप अपने नहाने के समय से कुछ वक्त पहले के लिए गीजर को 15 मिनट के लिए ऑन करना शेड्यूल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:ठंड के मौसम में गीजर में इसलिए होते हैं धमाके; क्या आपको पता है वजह?

स्मार्ट हीटर जैसे डिवाइस भी जरूरत के हिसाब से गर्मी देते हैं और तय वक्त बाद अपने आप बंद हो जाते हैं। ऐसे में बेवजह बिजली खर्च नहीं होती। अगर आपको डर है कि हीटर के सामने नींद आ गई और वह रातभर ऑन ना रह जाए तो स्मार्ट शेड्यूलिंग करके इसके ऑन रहने का वक्त तय किया जा सकता है।

पुराने हीटर या गीजर को बनाएं स्मार्ट

अगर आपके पास पुराना हीटर या गीजर रखा है, जिसमें स्मार्ट फीचर्स नहीं मिलते तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सीधे एक स्मार्ट प्लग खरीद सकते हैं। ऐसा स्मार्ट प्लग WiFi से कनेक्ट हो जाता है और इसे फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसे लगाकर आप फोन से ही शेड्यूल कर सकते हैं कि हीटर या गीजर कब ऑन होगा और कब बंद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:रूम हीटर की वजह से हो सकती है मौत? इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

वहीं, अगर आप नया हीटर या गीजर खरीदने जा रहे हैं तो BEE (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) रेटिंग जरूर देखें। 5-स्टार रेटिंग वाले डिवाइसेज सबसे कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे वक्त में बिजली बचाते हैं। इसके अलावा गीजर और हीटर को सही तापमान पर चलाने से भी बिजली बचेगी। गीजर का परफेक्ट तापमान 50 से 55 डिग्री सेल्सियस के बीच माना जाता है। ऐसे ही हीटर को भी मीडियम सेटिंग पर चलाने से कम बिजली खर्च होती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।