Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़WhatsApp Zero Day Attack Alert Hackers Can Compromise Smartphones With a Single Voice Call
WhatsApp यूजर्स सावधान! सिर्फ एक कॉल से हैक हो सकता है आपका फोन, साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp यूजर्स सावधान! सिर्फ एक कॉल से हैक हो सकता है आपका फोन, साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

संक्षेप:

WhatsApp के वॉइस कॉल फीचर में मौजूद Zero-Day खामी के जरिए बिना कॉल उठाए भी स्मार्टफोन हैक हो सकता है। साइबर एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को अलर्ट रहने और ऐप और फोन अपडेट रखने की सलाह दी है।

Jan 14, 2026 10:39 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

।दुनिया के सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp के वॉइस कॉल फीचर में मौजूद एक खतरनाक Zero-Day Vulnerability के जरिए हैकर्स सिर्फ एक कॉल से स्मार्टफोन हैक कर सकते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके लिए ना तो कॉल उठाना जरूरी है और ना ही किसी लिंक पर क्लिक करना।

क्या होता है Zero-Day अटैक?

Zero-Day Vulnerability ऐसी सुरक्षा खामी होती है, जिसके बारे में ऐप डिवलपर को तब तक जानकारी नहीं होती, जब तक उसका गलत इस्तेमाल शुरू ना हो जाए। इसके लिए कोई सिक्योरिटी पैच मौजूद नहीं होता, इसलिए यह अटैक बेहद खतरनाक माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ मामलों में केवल इनकमिंग या मिस्ड WhatsApp वॉइस कॉल ही इस अटैक को ट्रिगर कर सकती है। यूजर को भनक भी नहीं लगती और बैकग्राउंड में फोन हैक हो जाता है।

ये भी पढ़ें:नए साल पर WhatsApp में आए तीन नए फीचर्स, क्या आपने शुरू किया इस्तेमाल?

ऐसे WhatsApp अटैक में हैकर्स वॉयस कॉल सिस्टम का इस्तेमाल कर डिवाइस में खतरनाक कोड डाल सकते हैं। एक बार फोन हैक हो जाने पर आपकी पर्सनल फोटोज, चैट्स, कॉन्टैक्ट्स और फाइनेंशियल डाटा तक रिस्क में आ सकता है। इससे पहचान की चोरी और डिजिटल फ्रॉड तक का खतरा बढ़ जाता है।

त्योहारों में बढ़ जाता है खतरा

साइबर रिसर्चर्स की मानें तो ऐसे हमले अक्सर त्योहारों, छुट्टियों और ट्रैवल सीजन में ज्यादा देखने को मिलते हैं। इस दौरान अनजान नंबरों से कॉल और मेसेज ज्यादा आते हैं, जिससे साइबर अटैकर्स को छिपने का मौका मिल जाता है। Future Crime Research Foundation (FCRF) का कहना है कि यह तरीका ट्रेडिशनल फिशिंग अटैक्स से कहीं ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इसमें यूजर की किसी भी तरह की गलती करने या इंटरैक्शन की जरूरत नहीं होती।

ये भी पढ़ें:कभी हर फोन और कंप्यूटर में थे, अब हमेशा के लिए बंद हो गए ये टेक सेवाएं और ऐप्स

फोन सुरक्षित रखने के लिए रहें सावधान

साइबर एक्सपर्ट्स कुछ आसान लेकिन जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह देते हैं।

  • WhatsApp और फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें।
  • WhatsApp पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें।
  • अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट या ब्लॉक करें।
  • संदिग्ध लिंक, अटैचमेंट या मैसेज पर क्लिक ना करें।
  • बैंकिंग काम केवल आधिकारिक ऐप्स से करें।
  • किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।