Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़whatsapp will soon show ads to users on channels and status check details
WhatsApp यूजर्स की नई टेंशन, इन दो जगहों पर विज्ञापन दिखाएगा ऐप, देखें डिसेबल करने के स्टेप

WhatsApp यूजर्स की नई टेंशन, इन दो जगहों पर विज्ञापन दिखाएगा ऐप, देखें डिसेबल करने के स्टेप

संक्षेप:

WhatsApp यूजर्स की एक नई टेंशन शुरू होने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp जल्द ही चैनल इस्तेमाल करते समय और दूसरे यूजर्स के स्टेटस अपडेट देखते समय ज्यादा यूजर्स को ऐड (विज्ञापन) दिखाएगा।

Dec 10, 2025 04:08 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

WhatsApp यूजर्स की एक नई टेंशन शुरू होने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp जल्द ही चैनल इस्तेमाल करते समय और दूसरे यूजर्स के स्टेटस अपडेट देखते समय ज्यादा यूजर्स को ऐड (विज्ञापन) दिखाएगा। दरअसल, कई यूजर्स को वॉट्सऐप पर ऐड दिखने लगे हैं, हालांकि विज्ञापन प्राइवेट चैट सेक्शन में नहीं दिखते। इसके बजाय, ये सिर्फ अपडेट्स टैब तक ही सीमित हैं। मेटा ने इस जून में वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट में ऐड लाने के अपने प्लान को कंफर्म किया था। ये ऐड यूजर्स को बिजनेस खोजने और उनसे सीधे प्रोडक्ट्स या सर्विसेज के बारे में बात करने में मदद करेंगे। इस नए अपडेट के साथ यूजर्स के पास एडवरटाइजर की प्रोफाइल देखने, ऐड की रिपोर्ट करने या छिपाने और ज्यादा डिटेल्स देखने का ऑप्शन होगा।

वॉट्सऐप ने यूजर्स को चैनल और स्टेटस में दिखेंगे विज्ञापन

गैजेट्स360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कुछ वॉट्सऐप यूजर्स को एक पॉपअप मैसेज दिखाना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें बताया गया है कि उन्हें ऐप पर विज्ञापन दिखने लगेंगे। मैसेजिंग सर्विस ने भरोसा दिलाया है कि पर्सनल मैसेज, कॉल और स्टेटस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे और उनका इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, वे सिर्फ स्टेटस और चैनल सेक्शन में दिखाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:iPhone Fold बाजार में मचाएगा तहलका, महंगा होने के बावजूद धड़ाधड़ बिकेगा

यूजर्स को मिलेगा इतना कंट्रोल

एक्स और दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने बताया है कि उन्हें वॉट्सऐप पर ऐड दिखने लगे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह पूरी तरह से ग्लोबल लॉन्च है या नहीं। लेटेस्ट अपडेट के साथ, यूजर्स नए बिजनेस ढूंढ सकते हैं और उनसे स्टेटस में प्रमोट किए जा रहे प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में बातचीत शुरू कर सकते हैं। किसी ऐड पर तीन-डॉट मेनू या मोर ऑप्शन पर टैप करके, यूजर्स ऐड देने वाले की प्रोफाइल देख सकते हैं, ऐड छिपा सकते हैं या रिपोर्ट कर सकते हैं।

इस आधार पर दिखाए जाएंगे विज्ञापन

वॉट्सऐप का कहना है कि यूजर्स को ऐड कुछ डिटेल्स के आधार पर दिखाए जाएंगे, जैसे कि उनका देश या शहर, डिवाइस की भाषा, वे कौन से चैनल फॉलो करते हैं, चैनल में वे कौन सा कंटेंट देखते हैं, और चैनल या स्टेटस में उन्होंने किन ऐड पर क्लिक किया है।

वॉट्सऐप का दावा है कि वह ऐड्स को पर्सनलाइज करने के लिए चैट में शेयर किए गए पर्सनल मैसेज, कॉल और लोकेशन का इस्तेमाल नहीं करता है। कंपनी यह भी कहा है कि वह ऐड्स दिखाने के लिए डिवाइस कॉन्टैक्ट्स और दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप्स में मेंबरशिप जैसी जानकारी का इस्तेमाल नहीं करती है।

ऐसे कंट्रोल कर सकेंगे ऐड सेटिंग

यूजर सेटिंग्स -> अकाउंट्स सेंटर -> अकाउंट्स सेटिंग्स सेक्शन -> ऐड प्रेफरेंस पर जाकर अपनी ऐड प्रेफरेंस मैनेज कर सकते हैं।

अगर आप किसी खास चैनल ऐड को छिपाना चाहते हैं, तो आप प्रमोटेड चैनल पर स्पॉन्सर्ड बटन पर टैप करके हाइड ऐड चुन सकते हैं। स्टेटस ऐड को मोर ऑप्शन्स (तीन वर्टिकल डॉट्स) -> हाइड ऐड पर जाकर छिपाया जा सकता है।

वॉट्सऐप ने इस साल जून में स्टेटस स्क्रीन पर ऐड जोड़ने की घोषणा की थी। यह प्लेटफॉर्म को मोनेटाइज करने के लिए मेटा के प्रयास का हिस्सा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मेटा के दूसरे प्लेटफॉर्म पहले से ही अपने ऐप्स और अपनी वेबसाइट पर ऐड दिखाते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।