स्कैम है WhatsApp पर शादी का न्योता, इस मेसेज पर गलती से भी मत करना क्लिक

स्कैम है WhatsApp पर शादी का न्योता, इस मेसेज पर गलती से भी मत करना क्लिक

संक्षेप:

वॉट्सऐप पर इन दिनों शादी के इनवाइट भेजे जा रहे हैं और साइबर अटैकर्स को इसका फायदा मिल रहा है। इन दिनों WhatsApp Wedding Invitation से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। 

Nov 11, 2025 08:03 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

शादियों का सीजन आ चुका है और नया दौर डिजिटल वेडिंग कार्ड्स का है। स्कैमर्स लगातार इस बात का फायदा उठा रहे हैं कि लोग WhatsApp पर आने वाले कार्ड्स ओपेन करके जरूर देखते हैं। इन दिनों Wedding Invitation Scam बड़े खतरे को तौर पर सामने आया है और आपको भी इससे बचकर और जागरूक रहने की जरूरत है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं और इस स्कैम के बारे में समझते हैं।

साइबर क्रिमिनल्स यूजर्स को शिकार बनाने के लिए एंड्रॉयड ऐप्लिकेशन पैकेज (APK) फाइल्स लोकप्रिय मेसेजिंग ऐप में भेजते हैं। इस APK फाइल को Wedding Invitation नाम दिया जाता है, जिससे यूजर्स को लगता है कि वह उनके किसी दोस्त या जानने वाले की शादी का इनवाइट है। अक्सर लापरवाही में यूजर्स इस APK को इंस्टॉल कर लेते हैं और स्कैम का शिकार बन जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

APK डाउनलोड के बाद स्कैम

मेसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करके या फिर APK फाइल डाउनलोड करने के बाद ऐप में मौजूद मालवेयर फोन में इंस्टॉल हो जाता है। इसकी मदद से अटैकर को डिवाइस का रिमोट कंट्रोल मिल जाता है और वह पर्सनल डाटा भी चोरी कर सकता है। अटैकर को SMS मेसेज, कॉन्टैक्ट्स, बैंकिंग ऐप्स, OTPs और बाकी सेंसिटिव जानकारी रियल-टाइम में मिलती रहती है।

एक बार फोन का ऐक्सेस मिलने के बाद यूजर्स को अलग-अलग तरह के स्कैम्स का शिकार बनाया जा सकता है। इसके साथ बैंक अकाउंट खाली किया जा सकता है और आपके कॉन्टैक्ट्स को फ्रॉड मेसेजेस भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा आपकी जासूसी भी की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
Galaxy S26 के स्पेसिफिकेशंस लीक, ऐसा होगा Samsung का सबसे धाकड़ फोन

जागरूक रहना है बेहद जरूरी

नई तरह के वॉट्सऐप स्कैम से बचने का सीधा और सबसे आसान तरीका जागरूक रहना है। किसी भी APK फाइल को यूं ही डाउनलोड ना करें। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने का सबसे सेफ तरीका आधिकारिक प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर है। थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स से ऐप्स डाउनलोड करना सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।