अब WhatsApp Web से कर सकेंगे ग्रुप Voice और Video कॉल! नया धमाकेदार फीचर्स जल्द होगा लाइव
WhatsApp Web पर जल्द ही ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट आने वाला है। यूजर्स ब्राउजर से ही कॉल लिंक बना सकेंगे, कॉल शेड्यूल कर सकेंगे और बिना डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल किए बड़े ग्रुप कॉल से जुड़ सकेंगे।

WhatsApp जिसे दुनिया भर में बिलियन्स लोग रोज मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए उपयोग करते हैं, अपने Web वर्जन को अब और भी पावरफुल बनाने की तैयारी कर रहा है। लंबे समय से मोबाइल एप और डेस्कटॉप ऐप पर उपलब्ध ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉल फीचर को अब WhatsApp Web पर भी आने की संभावना है। यह अपडेट उन यूजर्स के लिए खासतौर पर उपयोगी होगा जो कभी-कभी लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते समय फोन के बजाय सीधे ब्राउजर से कॉल करना चाहते हैं।
अभी WhatsApp Web से सिर्फ टेक्स्ट चैट, स्टेटस और नोटिफिकेशन मैनेज करने का विकल्प मिलता है, जबकि कॉलिंग की सुविधा मुख्य रूप से मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप ऐप पर सीमित है। रिपोर्टों के अनुसार Meta अब इस अनुभव को ब्राउजर प्लेटफ़ॉर्म तक विस्तारित करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि यूजर अपनी बातचीत को बेहतर, ज्यादा लचीले तरीके से चला सकें।
WhatsApp Web पर ग्रुप कॉलिंग: क्या बदलने वाला है?
अब तक WhatsApp Web यूजर्स के पास मैसेजिंग, स्टेटस और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स तो उपलब्ध हैं, लेकिन कॉलिंग की रियल-टाइम मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप ऐप तक सीमित थी। नई रिपोर्टों के अनुसार WhatsApp Web पर सीधा वेब ब्राउजर से ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट लाने की तैयारी चल रही है यानी आपको कॉल करने या जॉइन करने के लिए अलग से डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो ओफ़िस, कॉलेज, या किसी टीम मीटिंग के लिए लैपटॉप/PC का इस्तेमाल करते हैं और सीधे ब्राउजर में ग्रुप कॉल चाहते हैं। इससे Zoom, Google Meet जैसे टूल के साथ तुलना में WhatsApp Web एक और प्रतिस्पर्धी मंच बन सकता है।
ग्रुप कॉल फीचर के संभावित फायदे
1. सीधे Web Browser से ग्रुप कॉल
WhatsApp Web ब्राउजर में ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉल शुरू/जॉइन करने का फीचर आने वाला है, जिसे मोबाइल ऐप की तरह वेब से भी एक्टिव किया जा सकेगा।
2. कॉल लिंक बनाना
रिपोर्ट के अनुसार उपयोगकर्ता कॉल लिंक जेनरेट कर सकेंगे जिसे वे शेयर करके किसी को भी कॉल में शामिल कर सकते हैं, भले ही वह उस समय चैट में सक्रिय न हो। यह फीचर बड़े ग्रुप मीटिंग्स में काफी उपयोगी होगा।
3. शेड्यूल्ड कॉलिंग
WhatsApp Web पर कॉल शेड्यूल करने की क्षमता भी आ सकती है जिससे आप call नाम, विवरण, और समय पहले से सेट कर पाएंगे और सभी को इवेंट के रूप में नोटिफ़ाई कर सकेंगे। यह मीटिंग या प्लानेड बातचीत के लिए बेहद मददगार है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



