काम की बात: अब लैपटॉप पर WhatsApp चलाने में आएगा डबल मजा, आ गए AI, PDF और स्टेटस से जुड़े खास फीचर्स
WhatsApp Web पर नए फीचर्स आ रहे हैं। नए फीचर्स की लिस्ट में सीधे चैट में मेटा AI के साथ बातचीत करने की सुविधा, PDF को डाउनलोड किए बिना उनका प्रीव्यू देखने और स्टेटस पोस्ट करने या उन्हें Facebook और Instagram पर शेयर करने के टूल्स शामिल हैं।

WhatsApp के दुनियाभर में लगभग 3.3 अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और अकेले भारत में ही इसके 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्स को नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रही है। कंपनी ऐप के लिए नए फीचर्स लाती रहती है और इसके वेब वर्जन भी एडवांस हो गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि WhatsApp Web यूजर्स को एक नया अपडेट स्क्रीन दिखा रहा है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर जोड़े गए कई नए फीचर्स के बारे में बताया गया है। इन बदलावों में सीधे चैट में मेटा AI के साथ बातचीत करने की सुविधा, PDF को डाउनलोड किए बिना उनका प्रीव्यू देखने की सुविधा और स्टेटस पोस्ट करने या उन्हें Facebook और Instagram पर शेयर करने के टूल्स शामिल हैं। एक बेहतर मीडिया टैब से बातचीत के दौरान फोटो, वीडियो, लिंक और डॉक्यूमेंट्स को ढूंढना भी आसान हो गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, Meta AI, PDF प्रीव्यू और क्रॉस-पोस्टिंग के साथ WhatsApp का लेटेस्ट वेब अपडेट 2026 के बीच में दुनियाभर में रोलआउट होना शुरू हुआ, और भारत उन शुरुआती बड़े बाजारों में से एक था जहां यह अपडेट मिला। ये फीचर्स सिर्फ वेब वर्जन तक ही सीमित नहीं हैं, इनमें से कई को मोबाइल ऐप्स में भी शामिल किया जा रहा है, हालांकि इनका रोलआउट चरणों में होता है यानी यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा। अगर आपको यह फीचर्स अभ तक नहीं मिले हैं, तो परेशान न हों, आने वाले दिनों में यह आपके पास भी पहुंच जाएंगे।
चलिए एक नजर डालते हैं कि WhatsApp Web पर कौन-कौन से नए फीचर्स आ रहे हैं:
1. चैट में मेटा एआई (Meta AI)
अब यूजर वॉट्सऐप वेब पर ही सीधे Meta AI से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। वे किसी प्रोजेक्ट या काम के लिए आइडिया ले सकते हैं, और टेक्स्ट लिखकर अपने लिए AI इमेज भी जेनरेट करवा सकते हैं।
2. बिना डाउनलोड किए PDF प्रिव्यू
अब किसी भी PDF फाइल को देखने के लिए उसे बार-बार डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे चैट के अंदर ही उसका प्रिव्यू देख सकते हैं, जिससे आपका समय और स्टोरेज दोनों बचेंगे।
3. वेब से स्टेटस लगाना और क्रॉस-पोस्टिंग
अब आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप (वेब) से ही सीधे अपना वॉट्सऐप स्टेटस लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, यूजर उस स्टेटस को सीधे अपने Facebook या Instagram पर भी एक साथ शेयर (Crosspost) कर सकते हैं।
4. नया मीडिया टैब (Media Tab)
आपकी सभी चैट्स में आए फोटोज, वीडियोज, लिंक्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को एक ही जगह पर आसानी से खोजने के लिए यह नया टैब दिया गया है।
आप WhatsApp Web के इन यूनिक फीचर्स को भी ट्राई कर सकते हैं, नीचे देखें लिस्ट:
ऊपर बताएं फीचर्स के अलावा भी वॉट्सऐप वेब में कई कमाल के प्राइवेसी और प्रोडक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
1. बिना QR कोड के लॉगिन
अब लॉगिन करने के लिए हमेशा फोन से QR कोड स्कैन करने की मजबूरी नहीं है। आप वेब स्क्रीन पर अपना फोन नंबर डाल सकते हैं, जिससे आपके मोबाइल पर 8-अक्षरों का एक वन-टाइम-कोड आएगा। उसे ब्राउजर में एंटर करते ही आपका वॉट्सऐप वेब तुरंत लॉगिन हो जाएगा।
2. चैट लॉक के लिए सीक्रेट कोड
जो चैट्स आपने अपने फोन पर लॉक की हुई हैं, वे अब वॉट्सऐप वेब पर भी पूरी तरह सिंक और सुरक्षित रहती हैं। आप फोन के मेन पासवर्ड से अलग एक सीक्रेट कोड बना सकते हैं। जब तक आप वेब के सर्च बार में वह खास कोड नहीं डालेंगे, तब तक आपकी छिपी हुई (Locked) चैट्स किसी को दिखाई भी नहीं देंगी।
3. वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट
अगर आप किसी मीटिंग या ऐसी जगह पर बैठे हैं जहां आप सबसे बीच में ऑडियो चैट नहीं सुन सकते, तो यह फीचर आपके बहुत काम आएगा। यह किसी भी वॉयस नोट को सीधे टेक्स्ट में बदल देता है, यानी आप बिना सुने ही पढ़ सकते हैं कि सामने वाले ने क्या बोलकर भेजा है।
4. एडवांस्ड चैट प्राइवेसी
प्राइवेसी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए यह फीचर दिया गया है। आप किसी भी सेंसिटिव चैट की सेटिंग में जाकर इसे ऑन कर सकते हैं। इसके बाद उस चैट का डेटा न तो एक्सपोर्ट किया जा सकेगा और न ही वह बातचीत Meta AI के सजेशन्स या ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होगी।
5. 2GB तक की फाइल शेयरिंग और डिफॉल्ट HD
आप वॉट्सऐप वेब के जरिए 2GB तक के हैवी वीडियो या डॉक्युमेंट्स एक बार में आसानी से भेज सकते हैं। फोटो और वीडियो भेजने पर अब वे अपने आप HD क्वालिटी में ही सेंड होते हैं, जिससे बार-बार सेटिंग बदलने का झंझट खत्म हो गया है।
6. तारीख के हिसाब से एडवांस्ड सर्च
पुरानी चैट्स और फाइल्स ढूंढना अब और आसान हो गया है। आप सिर्फ कीवर्ड ही नहीं, बल्कि एक तारीख या महीने की रेंज (Date Range) चुनकर भी बहुत पुराने मैसेजेस को झटपट खोज सकते हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


