WhatsApp का बड़ा प्राइवेसी अपडेट! अब Meta AI से कर सकेंगे Secret Chat, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
WhatsApp ने नया AI फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर में आपकी AI चैट प्राइवेट रहेगी और मेटा भी उसे नहीं पढ़ पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि कैसे काम करेगा नया प्राइवेसी फीचर और क्या होंगे इसके फायदे।

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स ला रहा है। अब कंपनी ने ऐसा फीचर पेश किया है जो प्राइवेसी से जुड़ा हुआ है। Meta ने WhatsApp और Meta AI App के लिए नया Incognito Chat फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की खासियत यह है कि यूजर्स अब Meta AI से पूरी तरह प्राइवेट तरीके से बातचीत कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इन चैट्स को Meta भी नहीं पढ़ पाएगा और बातचीत अपने आप गायब हो जाएगी।
यह फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है जो AI से Personal सवाल पूछना चाहते हैं। जैसे हेल्थ प्रॉब्लम, बैंकिंग सलाह, करियर गाइडेंस या रिश्तों से जुड़े सवाल करते हैं। इसी चिंता को देखते हुए WhatsApp ने यह नया फीचर पेश किया है। कंपनी का कहना है कि Incognito Mode में चैट्स स्टोर नहीं होंगी और डिफॉल्ट रूप से गायब हो जाएंगी। इस फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
Chat खत्म होते ही गायब हो जाएगी पूरी Conversation
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि चैट अपने आप गायब हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक जैसे ही यूजर चैट बंद करेगा, ऐप क्लोज करेगा या फोन लॉक करेगा, पूरी बातचीत खत्म हो जाएगी। Meta AI उस चैट का कॉन्टेक्स्ट भी याद नहीं रखेगा। यानी अगर आपने AI से कोई निजी सवाल पूछा है, तो वह बाद में स्टोर नहीं रहेगा।
Meta भी नहीं पढ़ पाएगा आपकी AI Chat
Meta ने साफ कहा है कि Incognito Chat को इस तरह बनाया गया है कि कंपनी खुद भी आपकी चैट नहीं पढ़ पाएगी। यह फीचर WhatsApp की Private Processing Technology पर बेस्ड है। कंपनी के अनुसार, AI से होने वाली बातचीत Secure Cloud Environment में प्रोसेस होगी। वहां डेटा किसी दूसरे सिस्टम तक नहीं पहुंचेगा। यही वजह है कि Meta इसे पूरी तरह Private AI Chat बता रहा है।
ऐसे करेगा काम
यूजर्स को Meta AI Chat में नया Incognito ऑप्शन दिखाई देगा। इसे ऑन करते ही Chat Private Mode में चली जाएगी। फिलहाल यह फीचर सिर्फ Text Chat के लिए उपलब्ध होगा। अभी इसमें इमेज अपलोड या AI इमेज जनरेशन की सुविधा नहीं दी गई है।
WhatsApp ला रहा नया Side Chat फीचर भी
Meta ने यह भी बताया है कि आने वाले समय में Side Chat फीचर भी लाया जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स किसी WhatsApp Chat के बीच में ही Meta AI से Private सवाल पूछ सकेंगे, बिना बाकी लोगों को पता चले। अभी अगर किसी Group Chat में AI से सवाल पूछा जाता है, तो बाकी लोग भी उसे देख सकते हैं। लेकिन Side Chat फीचर आने के बाद ऐसा नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


