
WhatsApp ला रहा नया ‘चैट क्लियरिंग’ फीचर, अब बचेगा फोन का ढेर सारा स्टोरेज
संक्षेप: WhatsApp अब Android यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है, जिससे चैट क्लीन करना और स्टोरेज मैनेजमेंट पहले से कहीं आसान हो जाएगा। यूजर्स फोटो, वीडियो या टेक्स्ट को अलग-अलग डिलीट कर पाएंगे और स्टार्ड मैसेज सेफ रख सकेंगे।
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रहा है। अब कंपनी नया Chat Clearing फीचर लेकर आई है, जो Android यूजर्स के लिए स्टोरेज को मैनेज करने का तरीका पूरी तरह बदल देगा। यह फीचर फिलहाल Android 2.25.34.5 बीटा वर्जन में उपलब्ध है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स जो वे चाहें, अपनी चैट से सिर्फ वही कंटेंट हटा सकेंगे।
नया इंटरफेस और Real-Time Storage Display
अपडेट में WhatsApp ने एक नया Bottom Sheet इंटरफेस जोड़ा है। इससे यूजर्स को अब चैट क्लियर करने से पहले यह देखने का मौका मिलेगा कि वे क्या डिलीट करने जा रहे हैं। यानी अब आप तय कर पाएंगे कि कौन-सा डाटा रखना है और कौन-सा हटाना है। इसके साथ ही इसमें Real-Time Storage Display भी दिया गया है, जो यह दिखाएगा कि डिलीट करने के बाद कितनी जगह खाली होगी। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो कई ग्रुप चैट्स में एक्टिव रहते हैं, जहां बड़ी वीडियो फाइलें और ऑडियो मैसेज जल्दी-जल्दी स्टोर हो जाते हैं।
Starred Messages रहेंगे एकदम सेफ
WhatsApp ने इस फीचर में Starred Messages को सेफ रखने का विकल्प भी दिया है। अक्सर ऐसा होता है कि किसी चैट में कुछ जरूरी मैसेज या फोटो स्टार्ड कर दिए जाते हैं, लेकिन चैट क्लियर करते वक्त वो भी डिलीट हो जाते हैं। अब WhatsApp क्लीनअप के दौरान एक एक्सट्रा स्टेप ऐड करेगा, जो आपसे पूछेगा कि क्या आप स्टार्ड मैसेज या मीडिया को रखना चाहते हैं या नहीं। इस तरह आप अपनी जरूरी जानकारी सेफ रख सकेंगे, जबकि बाकी चैट डाटा क्लीन हो जाएगा।
iOS जैसा लेआउट और आसान एक्सेस
कंपनी ने इस फीचर को सर्च करने का तरीका भी आसान बना दिया है। अब Clear Chat ऑप्शन चैट इंफो स्क्रीन के नीचे दिखेगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे iOS में होता है। इससे यूजर्स को अब किसी भी चैट को क्लियर करने के लिए ज्यादा मेन्यू में नहीं जाना पड़ेगा। यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए काम का है, जो रोजाना कई चैट्स संभालते हैं और उन्हें जल्दी-जल्दी क्लीन करना चाहते हैं।
आपको कब मिलेगा यह अपडेट?
फिलहाल WhatsApp यह फीचर सिर्फ लिमिटेड बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज कर रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी Android यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी। जैसे ही फीचर का स्टेबल रोलआउट होगा, यूजर्स को अपने ऐप अपडेट में इसका ऑप्शन दिखाई देगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




