WhatsApp में आया नया प्राइवेसी फीचर, चार ऑप्शंस में से चुन सकेंगे यूजर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में कई प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं और अब एक और नया अपडेट मिलने वाला है। यह अपडेट यूजर्स को प्रोफाइल लिंक्स विजिबिलिटी मैनेज करने का विकल्प देगा।

WhatsApp

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉम WhatsApp में यूजर्स को कई नए फीचर्स लगातार मिलते रहते हैं और उन फीचर्स को पहले बीटा वर्जन में टेस्ट किया जाता है। एक और नए फीचर की जानकारी सामने आ रही है, जो अभी डिवेलपमेंट मोड में है। नए फीचर के साथ यूजर्स को प्रोफाइल लिंक की प्राइवेसी सेटिंग्स में बदलाव करने का विकल्प मिलेगा। आइए बताएं कि यह फीचर कैसे काम करता है।

वॉट्सऐप फीचर्स और अपडेट्स की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo की ओर से बताया गया है कि ऐप में जल्द नया प्राइवेसी फीचर मिलेगा। गूगल प्ले स्टोर पर आए वॉट्सऐप बीटा वर्जन फॉर एंड्रॉयड 2.25.5.19 से पता चला है कि एक नए फीचर के साथ यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग को मैनेज कर सकेंगे। यूजर्स को इस फीचर से जुड़े चार विकल्प दिए जाएंगे।

इन ऑप्शंस में से चुन सकेंगे यूजर्स

रिपोर्ट के साथ शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चला है कि WhatsApp यूजर्स को उनके प्रोफाइल लिंक की विजिबिलिटी मैनेज करने का विकल्प दिया जाएगा। यानी यूजर्स को बेहतर कंट्रोल मिलेगा कि उनके प्रोफाइल के साथ ऐड किए गए सोशल मीडिया लिंक्स कौन देख सकता है और कौन नहीं। इस विजिबिलिटी को मैनेज करने के लिए चार ऑप्शंस मिलेंगे, जिनकी लिस्ट में Everyone, My Contacts, My Contacts except और Nobody शामिल हैं।

अगर आप प्रोफाइल लिंक सभी के साथ शेयर करने का विकल्प चुनते हैं तो सभी को वॉट्सऐप पर उनका ऐक्सेस मिलेगा और वे आपका सोशल मीडिया अकाउंट्स ऐक्सेस कर सकेंगे। इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट की रीच बढ़ाना चाहते हैं या फिर केवल चुनिंदा लोगों के साथ सोशल लिंक्स शेयर करना चाहते हैं।

बता दें, नया फीचर अभी डिवेलपमेंट मोड में है और ऐसे में इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ सप्ताह का वक्त लग सकता है। पहले इसे बीटा वर्जन पर सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा और बाद में सभी को इसका फायदा मिलेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़WhatsApp में आया नया प्राइवेसी फीचर, चार ऑप्शंस में से चुन सकेंगे यूजर्स