अब WhatsApp में पूछ पाएंगे सवाल: जानिए नया Quiz फीचर कैसे करेगा काम
लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसे Channels का हिस्सा बनाया जाएगा। इस फीचर को फिलहाल चुनिंदा लोगों के साथ टेस्ट किया जा रहा है।

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने Channels फीचर को और ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने के लिए एक नया फीचर ला रहा है। अब तक Channels एकतरफा ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म की तरह काम करते थे, जहां एडमिन सिर्फ अपडेट शेयर कर सकते थे लेकिन अब WhatsApp एक नए Quiz फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे चैनल फॉलोअर्स सीधे तौर पर सवालों के जवाब देकर भाग ले सकेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
नया फीचर हाल ही में iOS के WhatsApp बीटा वर्जन (TestFlight) में देखा गया है। इससे पहले इसी तरह के क्विज से जुड़े संकेत Android बीटा वर्जन में भी सामने आए थे। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर का नाम Channel Quiz है और फिलहाल इसे सिर्फ चैनल एडमिन्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है।
पोल्स और क्विज दोनों में होगा अंतर
WhatsApp Channels में पहले से मिल रहा पोल फीचर यूजर्स की राय जानने के लिए होता है, लेकिन क्विज इससे बिल्कुल अलग है। क्विज में एडमिन को एक सवाल के साथ कई आंसर ऑप्शंस देने होंगे और उनमें से कम से कम एक सही आंसर मार्क करना अनिवार्य होगा। इससे फॉलोअर्स को साफ समझ आएगा कि यह एक नॉलेज-टेस्टिंग एक्टिविटी है, ना कि सिर्फ राय देने का तरीका।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
ऑप्शंस में ऐड कर सकेंगे फोटोज
नए फीचर की एक खास बात यह है कि एडमिन आंसर ऑप्शंस के साथ इमेज भी अटैच कर सकेंगे। इसका इस्तेमाल एजुकेशनल कंटेंट, इमेज-बेस्ड सवालों या ब्रांडेड कैंपेन के लिए किया जा सकता है। जैसे ही कोई फॉलोअर सही जवाब चुनता है, स्क्रीन पर हल्का सा कंफेटी एनिमेशन दिखेगा। वहीं गलत जवाब चुनने पर कोई विजुअल रिएक्शन नहीं मिलेगा।
बता दें, Channel Quiz फीचर के जरिए एडमिन यह भी देख पाएंगे कि कितने फॉलोअर्स ने किस आंसर को चुना। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उनका कंटेंट कितना अच्छा है और फॉलोअर्स किस तरह से एंगेज कर रहे हैं। हालांकि, WhatsApp ने प्राइवेसी से जुड़ी अपनी मौजूदा सेटिंग्स को बरकरार रखा है। अगर कोई यूजर एडमिन के कॉन्टैक्ट में सेव नहीं है, तो उसकी प्रोफाइल से जुड़ी लिमिटेड जानकारी ही दिखेगी।
फिलहाल टेस्टिंग मोड में है फीचर
नया Quiz फीचर अब iOS और Android दोनों के बीटा वर्जन में दिख चुका है लेकिन WhatsApp ने इसे सभी यूजर्स के लिए कब रोलआउट किया जाएगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जल्द इसका पब्लिक रोलआउट सभी यूजर्स के लिए हो सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Carbon Black






