WhatsApp पर शेड्यूल कर सकेंगे फोटो, वीडियो, मैसेज; तय समय पर खुद होंगे पोस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

WhatsApp scheduled messages for Android: वॉट्सऐप पर एक बेहद काम का फीचर आ रहा है, जो लोगों का काम आसान कर देगा। अब एंड्रॉयड यूजर वॉट्सऐप पर फोटो, वीडियो और मैसेज सबकुछ शेड्यूल कर सकेंगे। चलिए बताते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर

WhatsApp scheduled messages for Android
नए फीचर की मदद से मैसेज को 10 मिनट पहले से लेकर दो हफ्ते पहले तक शेड्यूल किया जा सकता है।

WhatsApp तेजी से प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। अब खबर है कि WhatsApp कुछ Android बीटा यूजर्स के साथ 'शेड्यूल मैसेज' नाम के धांसू फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और आने वाले हफ्तों में यह ज्यादा यूजर्स तक पहुंच सकता है। इस फीचर से यूजर्स मैसेज लिख सकेंगे, लिंक शेयर कर सकेंगे और फोटो या वीडियो को बाद में भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे, ताकि उन्हें मैन्युअली ऐसा न करना पड़े। उम्मीद है कि यह फीचर इंडिविजुअल और ग्रुप चैट, दोनों में काम करेगा, भले ही भेजने वाले का डिवाइस ऑफलाइन हो। यूजर्स शेड्यूल किए गए मैसेज के जाने से पहले उन्हें चेक या डिलीट भी कर सकेंगे। चलिए डिटेल में बताते हैं इस फीचर के बारे में सबकुछ...

वॉट्सऐप एंड्रॉयड पर शेड्यूल्ड मैसेज जारी कर रहा है

वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबासाइट WABetaInfo के अनुसार, वॉट्सऐप एंड्रॉयड के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.26.40.7 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए 'शेड्यूल्ड मैसेज' फीचर रोलआउट कर रहा है। मैसेज शेड्यूल करने के लिए, यूजर्स चैट में मैसेज टाइप कर सकते हैं और 'सेंड' बटन को दबाकर रख सकते हैं। अगर यह फीचर उपलब्ध है, तो उम्मीद है कि WhatsApp मैसेज भेजने के लिए तारीख और समय चुनने का ऑप्शन दिखाएगा।

WhatsApp scheduled messages for Android

10 मिनट से लेकर 2 हफ्ते पहले तक शेड्यूल करने की सुविधा

खबरों के मुताबिक, इस फीचर में टेक्स्ट मैसेज, लिंक, फोटो और वीडियो का सपोर्ट मिलता है, हालांकि यूजर्स एक बार में सिर्फ एक फोटो या वीडियो ही शेड्यूल कर पाएंगे। शेड्यूल करने से पहले वे ड्रॉइंग एडिटर में इमेज को एडिट कर सकते हैं या उसमें कैप्शन जोड़ सकते हैं। खबरों के अनुसार, मैसेज को 10 मिनट पहले से लेकर दो हफ्ते पहले तक शेड्यूल किया जा सकता है।

तय किए गए समय पर खुद होगा पोस्ट

तय समय आने पर, WhatsApp अपने-आप मैसेज भेज देगा, भले ही ऐप बंद हो या भेजने वाले का फोन ऑफलाइन हो। यह फीचर ग्रुप चैट में भी काम कर सकता है, लेकिन मैसेज शेड्यूल करते समय जो सदस्य ग्रुप में थे, उन्हें ही यह मैसेज मिल सकता है। बाद में ग्रुप में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को वह मैसेज मिलने की उम्मीद नहीं है।

यूजर्स को चैट इन्फो स्क्रीन पर एक खास सेक्शन भी मिल सकता है, जहां वे शेड्यूल किए गए मैसेज को भेजने से पहले देख और डिलीट कर सकेंगे। अगर कोई यूजर शेड्यूल किया गया मैसेज डिलीट करता है, तो उम्मीद है कि पाने वाले को इसके बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।

कहा जा रहा है कि शेड्यूल्ड मैसेज फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का भी सपोर्ट कर सकता है। यह फीचर कथित तौर पर गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी की जा रही है, आने वाले हफ्तों में इसके सभी यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़WhatsApp पर शेड्यूल कर सकेंगे फोटो, वीडियो, मैसेज; तय समय पर खुद होंगे पोस्ट