काम की बात: WhatsApp पर आ रहा इंस्टाग्राम का धांसू फीचर, अब स्टेटस लगाने में आएगा डबल मजा
अब तक WhatsApp Status 24 घंटों के बाद खुद गायब हो जाते हैं और दोबारा दिखाई नहीं देते, लेकिन अब ऐप पर Instagram जैसा धांसू फीचर आ रहा है, जो स्टेटस को आर्काइव करने की सुविधा देगा। चलिए बताते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर और कब तक मिलेगा…

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स के साथ तेजी से अपडेट कर रहा है। अब कंपनी अब ऐसे यूजर्स के लिए एक दिलचस्प फीचर लेकर आ रही है जिन्हें स्टेटस लगाना काफी पसंद है। कई WhatsApp यूजर्स को स्टेटस लगाने का बहुत शौक होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। खबर है कि वॉट्सऐप यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम जैसा फीचर लाने की तैयार कर रहा है, जो एंड्रॉयड यूजर्स को अपने एक्सपायर हो चुके स्टेटस अपडेट को एक प्राइवेट आर्काइव में रखने की अनुमति देगा। इंस्टाग्राम की तरह, अपकमिंग फीचर आपको स्टेटस अपडेट गायब होने के बाद ऑटोमैटिकली स्टोर और मैनेज करने का एक आसान तरीका देगा। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए जानते हैं...
वर्तमान में, वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट 24 घंटों के बाद गायब हो जाते हैं और इन्हें तब तक दोबारा एक्सेस नहीं किया जा सकता जब तक कि यूजर इसे फोन में अलग से सेव न कर लें। परेशानी तब होती है, जब यूजर महत्वपूर्ण फोटो, वीडियो या अपडेट सीधे वॉट्सऐप के माध्यम से शेयर करते हैं।
एक्सपायर होने के बाद भी सेव रहेगा स्टेटस
नए स्टेटस आर्काइव फीचर के साथ, वॉट्सऐप ऑटोमैटिकली एक्सपायर हो चुके स्टेटस अपडेट को परमानेंट डिलीट करने के बजाय ऐप के एक प्राइवेट सेक्शन में सेव कर लेगा।
वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपने रिपोर्ट में इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, "जब हमने इस फीचर के बारे में बताया था, तब यह डेवलपमेंट फेज में था और बीटा टेस्टिंग के लिए तैयार नहीं था। इन हफ्तों में, वॉट्सऐप ने आधिकारिक रिलीज से पहले फीचर को रिफाइन और बेहतर बनाया है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, आर्काइव्ड स्टेटस अपडेट केवल अकाउंट ओनर को ही दिखाई देंगे। अन्य यूजर्स को इन सेव किए गए अपडेट तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह फीचर यूजर्स के लिए स्टेटस अपडेट की टेंपरेरी नेचर को बदले बिना यूजर्स को मेमोरीज और महत्वपूर्ण कंटेंट बनाए रखने में मदद करने के लिए बनाई गई है।
कैसे काम करेगा स्टेटस अर्काइव फीचर
जिन यूजर्स को फीचर मिलेगा, वे वॉट्सऐप सेटिंग्स में स्टोरेज और डेटा सेक्शन से स्टेटस आर्काइव को इनेबल कर सकते हैं।
एक बार चालू होने पर, एक्सपायर हो चुके स्टेटस खुद-ब-खुद सेव हो जाएंगे। यूजर स्टेटस आर्काइव ऑप्शन को सिलेक्ट करके अपडेट टैब के माध्यम से उन तक पहुंच सकते हैं। वॉट्सऐप मैनेज स्टोरेज सेक्शन के माध्यम से अर्काइबल स्टेटस अपडेट तक एक्सेस भी जोड़ रहा है।
यह फीचर वर्तमान में एंड्रॉयड वर्जन के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा चलाने वाले यूजर्स के कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वॉट्सऐप ने यह पुष्टि नहीं की है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसके बड़े स्तर पर रोलआउट की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


