
लाखों रुपये के नुकसान से बचाएगा WhatsApp का अलर्ट! क्या आपको दिखा नया फीचर
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में यूजर्स को लंबे वक्त से स्क्रीन-शेयरिंग फीचर्स मिल रहे थे, हालांकि इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा था। अब इस फीचर के लिए एक अलर्ट जारी किया जाएगा।
लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में यूजर्स को लगातार नए फीचर्स और अपडेट्स मिलते रहते हैं। इसमें लंबे वक्त से वीडियो और वॉइस कॉलिंग का विकल्प मिलता रहा है और वीडियो कॉलिंग सेक्शन में ही 'स्क्रीन शेयरिंग' ऑप्शन भी दिया जाता है। इस फीचर के गलत इस्तेमाल और इसकी मदद से स्कैम के कई मामले सामने आ रहे थे और अब ऐप में इसे यूज करने वालों को नया अलर्ट दिखाया जाएगा।
कंपनी ने वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक वॉर्निंग सिस्टम रिलीज किया है। मेसेजिंग प्लेटफॉर्म का नया अलर्ट स्क्रीन-शेयरिंग स्कैम्स से जुड़ा है और इसका मकसद यूजर्स को स्कैम्स से बचाना है। यूजर्स को यह समझने की जरूरत है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक करना या फिर स्क्रीन शेयर करना खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से प्राइवेसी और बैकिंग डीटेल्स तक लीक हो सकते हैं और अकाउंट खाली होने का खतरा है।
आखिर क्या है स्क्रीन-शेयरिंग स्कैम?
स्क्रीन-शेयरिंग स्कैम एक नई तरह का ऑनलाइन फ्रॉड ट्रेंड है और जिसमें अटैकर्स अपने विक्टिम यूजर को मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने के लिए कहते हैं। ऐसे में स्क्रीन शेयर करने के बाद यूजर्स को स्क्रीन पर दिखने वाली हर जानकारी मिलती है। इस तरह अटैकर या स्कैमर को बैकिंग ऐप्स, OTP, पासवर्ड और पर्सनल चैट्स तक का ऐक्सेस मिल जाता है।
ऐसे कई मामलों में स्कैमर्स अपने आप को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर एजेंट या फिर रिवॉर्ड्स देने वाली कंपनी से जुड़े लोग तक बताकर विक्टिम को फंसा लेते हैं।
ऐसे मदद करेगा वॉट्सऐप का अलर्ट
Meta की ओनरशिप वाला वॉट्सऐप अब ऐसे मामलों में यूजर्स को Safety Warning दिखाएगा जब वे किसी अनजान यूजर के साथ स्क्रीन शेयर करने की कोशिश करेंगे। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए काम का है जो वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग का इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही यूजर किसी स्क्रीन-शेयर रिक्वेस्ट पर क्लिक करेगा, ऐप एक बड़ा अलर्ट दिखाएगा जिसमें यह चेतावनी होगी, 'Never share your screen with someone you don’t trust.'
बता दें, इस बदलाव का फायदा सभी यूजर्स को अगले कुछ सप्ताह में मिलने लगेगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




